IndiGo Sail Into 2026 sale: 1 रुपए में हवाई यात्रा का ऑफर, बच्चों से लेकर बड़ों तक… जानिए कैसे ले पाएंगे लाभ

IndiGo Sail Into 2026 sale: 1 रुपए में हवाई यात्रा का ऑफर, बच्चों से लेकर बड़ों तक… जानिए कैसे ले पाएंगे लाभ

IndiGo Sail Into 2026 sale: नए साल की शुरुआत को खास बनाने के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए शानदार तोहफा पेश किया है। एयरलाइन ने ‘Sail Into 2026’ सेल लॉन्च की है, जिसके तहत बेहद कम कीमत में हवाई यात्रा का मौका मिल रहा है। इस ऑफर में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी यात्री लाभ उठा सकते हैं, यहां तक कि 1 रुपये में टिकट मिलने की चर्चा ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। अगर आप भी सस्ते में फ्लाइट से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए सुनहरा मौका साबित हो सकती है।

डोमेस्टिक और इंटरनेशनल टिकट बेहद किफायती

डोमेस्टिक फ्लाइट टिकट की शुरुआती कीमत सिर्फ ₹1,499 रखी गई है ।इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट मात्र ₹4,499 से शुरू हो रहे हैं वहीं, प्रीमियम अनुभव चाहने वालों के लिए IndiGo Stretch कैटेगरी में चुनिंदा डोमेस्टिक रूट्स पर किराया ₹9,999 से शुरू होगा।

बच्चों के लिए सबसे खास ऑफर

परिवार के साथ यात्रा करने वालों के लिए यह सेल और भी फायदेमंद है, क्योंकि 0 से 24 महीने तक के शिशु डोमेस्टिक फ्लाइट में सिर्फ ₹1 के टोकन किराए पर सफर कर सकते हैं। हालांकि, इस ऑफर का लाभ तभी मिलेगा जब टिकट IndiGo की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए सीधे बुक किया जाए।

बुकिंग और यात्रा की तारीखें

  • बुकिंग पीरियड: 13 जनवरी से 16 जनवरी तक।
  • यात्रा अवधि: 20 जनवरी से 30 अप्रैल 2026।
  • शर्त: टिकट यात्रा की तारीख से कम से कम 7 दिन पहले बुक होना चाहिए।

अतिरिक्त सुविधाओं पर भी भारी छूट

सिर्फ टिकट ही नहीं, बल्कि इंडिगो ने यात्रियों को कई ऐड-ऑन सर्विसेज पर भी बड़ा फायदा दिया है। इस सेल के तहत चुनिंदा सेवाओं पर 70% तक की छूट, प्री-पेड एक्स्ट्रा बैगेज पर 50% तक की बचत और स्टैंडर्ड सीट सिलेक्शन पर 15% तक की छूट दी जा रही है, जिससे यात्रा और भी किफायती बन जाती है।

क्यों न इस मौके को हाथ से जाने दें?

चाहे आप सोलो ट्रिप प्लान कर रहे हों, फैमिली वेकेशन या बच्चों के साथ पहली फ्लाइट, इंडिगो की यह सेल आपके सफर को सस्ता, आसान और यादगार बना सकती है। यह ऑफर आज से लेकर 16 जनवरी तक उपलब्ध है, ऐसे में समय रहते इसका लाभ उठाना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *