झज्जर जिले के नेहरू कॉलेज के विद्यार्थियों ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में आयोजित अंतर-महाविद्यालय पेंसेक सिलात और सेपक टकराव खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया और कई पदक जीते हैं। छात्र वर्ग में प्रतीक शर्मा ने टैंडिंग में स्वर्ण और रेगु में रजत पदक हासिल किया। मोहित कुमार ने टैंडिंग में स्वर्ण तथा रेगु में रजत पदक जीता है। मोहित ने टैंडिंग और रेगु दोनों में रजत पदक तथा नवनीत ने टैंडिंग में स्वर्ण तथा रेगु में रजत पदक हासिल किया। आदित्य कौशिक ने टैंडिंग वर्ग में रजत पदक जीता है। निशा ने जीते गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक छात्रा निशा ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए तुंगल में स्वर्ण पदक, रेगु में स्वर्ण पदक, टैंडिंग में कांस्य पदक तथा गांदा में रजत पदक प्राप्त किया। शीतल ने रेगु में स्वर्ण, टैंडिंग में रजत और गांदा में रजत पदक जीता है। अंजू ने टैंडिंग में रजत पदक जीता। कॉलेज प्राचार्य ने दी विद्यार्थियों को बधाई महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शारीरिक शिक्षा प्रभारी दीपक कुमार और डॉ. अरूण के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देती हैं।


