— तीन साल बाद कल से हीरापुरा बस टर्मिनल शुरू होगा, 200 फीट चौराहा नो-पार्किंग जोन

— तीन साल बाद कल से हीरापुरा बस टर्मिनल शुरू होगा, 200 फीट चौराहा नो-पार्किंग जोन

— राजस्थान राज्य बस टर्मिनल विकास प्राधिकरण की तैयारी

— अजमेर की ओर से जाने वाली रोडवेज-निजी 500 बसें चलेंगी

जयपुर। जयपुर में तीन साल हीरापुरा बस टर्मिनल को शुरू किया जा रहा है। 16 जनवरी से शहर को नए साल पर नए बस स्टैंड की सौगात मिलेगी। राजस्थान राज्य बस टर्मिनल विकास प्राधिकरण की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। हीरापुरा बस टर्मिनल से अजमेर की ओर से जाने वाली बसों का संचालन किया जाएग। रोज यहां से 500 बसों का संचालन होगा। इसी के साथ 200 फीट चौराहा को कल से नो-पार्किंग जोन घो​षित कर दिया जाएगा। यहां बसों का ठहराव नहीं होगा। यात्रियों को हीरापुरा बस टर्मिनल से ही बसें मिलेंगी। इससे दो फायदे यह होंगे कि 200 फीट चौराहे पर सुबह-शाम लगने वाले जाम से शहर को निजात मिलेगी। वहीं, अजमेर की ओर जाने वाले यात्रियों को रोडवेज और निजी बसों के लिए अब सिंधी कैंप जाने की जरूरत नहीं होगी। गौरतलब है कि पिछले तीन साल से हीरापुरा बस टर्मिनल बनकर तैयार हो गया था। लेकिन यहां बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका।

–खाटूश्याम जाने वाली बसें हीरापुरा से चलेंगी
खाटूश्याम जी जाने वाले निजी बसों का संचालन हीरापुरा बस टर्मिनल से ही किया जाएगा। दरअसल, इन बसों के परमिट में संचालन की अनुमति हीरापुरा है। ऐसे में यह खाटूश्याम जी लिए जाने वाली निजी बसें हीरापुरा बस टर्मिनल से ही चलेंगी। ये बसें हीरापुरा से सीकर रोड 14 नंबर होते हुए निकलेंगी। इसी रूट से वापस आएंगी।

— सिंधी कैंप पर अभी संचालन बंद नहीं
परिवहन विभाग हीरापुरा बस टर्मिनल को पहले शुरू कर रहा है। लेकिन फिलहाल सिंधी कैंप से बसों का संचालन बंद नहीं होगा। इसको ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड की तर्ज पर शुरू किया जा रहा है। सिंधी कैंप से अजमेर की ओर से जाने वाली रोडवेज बसें हीरापुरा बस टर्मिनल ठहराव कर निकलेंगी। इससे वैशाली नगर, मानसरोवर, चित्रकूट, अजमेर रोड, भांकरोटा सहित आस-पास की कॉलानियों को फायदा होगा।

-ठहराव के 50 रुपए और पार्किंग के 200 रुपए लगेंगे
राज्य बस टर्मिनल विकास प्राधिकरण की ओर से रोडवेज और निजी बसों के एक बार के ठहराव के 50 रुपए शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा अगर बसें पार्किंग में खड़ी होंगी तो 200 रुपए 24 घंटे के हिसाब से लिए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *