हनुमानगढ़ में कंबल पाकर ​गरीबों को खिले चेहरे:महिला अग्रवाल सम्मेलन ने 31 जरूरतमंदों को बांटे

हनुमानगढ़ में कंबल पाकर ​गरीबों को खिले चेहरे:महिला अग्रवाल सम्मेलन ने 31 जरूरतमंदों को बांटे

हनुमानगढ़ में अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन की जिला इकाई ने जरूरतमंदों को सर्दी से राहत दिलाने के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 31 लोगों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष एडवोकेट मिताली अग्रवाल ने किया। उन्होंने बताया कि कड़ाके की ठंड में निर्धन, असहाय और बुजुर्गों के लिए कंबल जैसी सहायता महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल सामाजिक कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि जरूरत के समय समाज के कमजोर वर्ग के साथ खड़ा होना है। मिताली अग्रवाल ने कंबल वितरण में सहयोग करने वाली सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता और सहभागिता से ही ऐसे सेवा कार्य संभव हो पाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में भी महिला अग्रवाल सम्मेलन सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य लगातार करता रहेगा।
महामंत्री दीपा डालमिया ने कहा कि सेवा ही संगठन की सबसे बड़ी पहचान है और समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। कोषाध्यक्ष अंजली बंसल ने जानकारी दी कि संगठन के संसाधनों का सदुपयोग करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उपाध्यक्ष डॉ. शिवानी गर्ग, संगठन मंत्री प्रीति गुप्ता और प्रचार मंत्री निशा मित्तल ने बताया कि सर्दी के मौसम में कंबल वितरण जरूरतमंदों के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं और दूसरों को भी प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में जिला संरक्षक सरोज अग्रवाल, शिमला गुप्ता, सीमा गुप्ता सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने इस सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। कंबल प्राप्त कर जरूरतमंदों को राहत मिली, जिससे इस आयोजन का उद्देश्य सफल रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *