कृष्णानगर से 13 वर्षीय बच्ची लापता:मां ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

कृष्णानगर से 13 वर्षीय बच्ची लापता:मां ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

कृष्णानगर क्षेत्र से 13 वर्षीय बच्ची नैन्सी लापता हो गई है। उसकी मां गोमती ने कृष्णानगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। हरि ओम नगर, गली नंबर 01 की निवासी गोमती ने बताया कि उनकी बेटी नैन्सी दोपहर करीब 2 बजे घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। गोमती एक निजी नौकरी करती हैं और घटना के दिन सुबह काम पर गई थीं, उस समय उनके तीनों बच्चे घर पर थे। जब गोमती शाम को घर लौटीं, तो नैन्सी वहां नहीं थी। उन्होंने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कृष्णानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बच्ची का हुलिया भी बताया गया है। नैन्सी का रंग सांवला है, कद लगभग 4.5 फीट है। उसने लाल स्वेटर और शाल रंग के कपड़े पहने हुए हैं, साथ ही पैरों में जूते भी हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज की मदद से बच्ची की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *