रसूलपुर थाना क्षेत्र के छपरा–सिवान मुख्य मार्ग (एनएच–531) पर गुरुवार को एक सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। यह घटना रसूलपुर मछली मार्केट के पास हुई, जब एक महिला सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल महिला को एंबुलेंस से पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही रसूलपुर थाना की 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को एंबुलेंस से एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सुशील प्रसाद ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक जांच के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए, उसे बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में महिला का इलाज जारी है, जहां डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं। पुलिस फरार बाइक सवार की पहचान को कर रही छानबीन घायल महिला की पहचान 52 वर्षीय उर्मिला देवी के रूप में हुई है, जो हरे राम की पत्नी और रसूलपुर क्षेत्र की निवासी हैं। घटना के समय वह मछली मार्केट के पास सड़क पर मौजूद थीं। रसूलपुर थाना अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार बाइक सवार की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास घटना या बाइक सवार के संबंध में कोई जानकारी हो तो वे थाना को सूचित करें। रसूलपुर थाना क्षेत्र के छपरा–सिवान मुख्य मार्ग (एनएच–531) पर गुरुवार को एक सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। यह घटना रसूलपुर मछली मार्केट के पास हुई, जब एक महिला सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल महिला को एंबुलेंस से पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही रसूलपुर थाना की 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को एंबुलेंस से एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सुशील प्रसाद ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक जांच के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए, उसे बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में महिला का इलाज जारी है, जहां डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं। पुलिस फरार बाइक सवार की पहचान को कर रही छानबीन घायल महिला की पहचान 52 वर्षीय उर्मिला देवी के रूप में हुई है, जो हरे राम की पत्नी और रसूलपुर क्षेत्र की निवासी हैं। घटना के समय वह मछली मार्केट के पास सड़क पर मौजूद थीं। रसूलपुर थाना अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार बाइक सवार की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास घटना या बाइक सवार के संबंध में कोई जानकारी हो तो वे थाना को सूचित करें।


