शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के ससबहना बाजार में गुरुवार को महात्मा बुद्ध और डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा के अनुयायियों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रसिद्ध आंबेडकरवादी भुवनेश्वर प्रसाद ने की। इसमें उत्तम कुमार मौर्य, परमानंद प्रसाद, मणिकांत रविदास, अवधेश दास, अनिल रजक, दिलीप प्रसाद, बिशेश्वर महतो, डॉ. संजीव कुमार, गांधी यादव, मोहन रविदास, साधुशरण प्रसाद, रामस्वरूप पासवान, विकास कुमार सिंह, कमलेश मानव सहित आसपास के कई गांवों के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने बुद्ध और अंबेडकर की जीवनशैली पर चर्चा की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बैठक से जुड़ी तस्वीरें… अंबेडकर जयंती को पर्व के रूप में मनाएंगे
निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को सभी लोग अपने गांव-मोहल्लों में अंबेडकर जयंती को पर्व के रूप में मनाएंगे। इसके अतिरिक्त, ख्याति प्राप्त चांदी पहाड़ पर भी सामूहिक रूप से अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया। अगली बैठक 8 फरवरी को चांदी गांव में होगी
इस समिति में अवधेश दास को संयोजक और उत्तम कुमार मौर्य को सह-संयोजक बनाया गया। अनिल रजक, गांधी यादव, माणिकचंद रविदास, नवल पासवान और साधुशरण ताती को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। बैठक के आयोजक उत्तम कुमार मौर्य ने बताया कि अगली बैठक 8 फरवरी को चांदी गांव में होगी, जिसमें समिति का विस्तार किया जाएगा और पदाधिकारियों का चुनाव होगा। शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के ससबहना बाजार में गुरुवार को महात्मा बुद्ध और डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा के अनुयायियों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रसिद्ध आंबेडकरवादी भुवनेश्वर प्रसाद ने की। इसमें उत्तम कुमार मौर्य, परमानंद प्रसाद, मणिकांत रविदास, अवधेश दास, अनिल रजक, दिलीप प्रसाद, बिशेश्वर महतो, डॉ. संजीव कुमार, गांधी यादव, मोहन रविदास, साधुशरण प्रसाद, रामस्वरूप पासवान, विकास कुमार सिंह, कमलेश मानव सहित आसपास के कई गांवों के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने बुद्ध और अंबेडकर की जीवनशैली पर चर्चा की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बैठक से जुड़ी तस्वीरें… अंबेडकर जयंती को पर्व के रूप में मनाएंगे
निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को सभी लोग अपने गांव-मोहल्लों में अंबेडकर जयंती को पर्व के रूप में मनाएंगे। इसके अतिरिक्त, ख्याति प्राप्त चांदी पहाड़ पर भी सामूहिक रूप से अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया। अगली बैठक 8 फरवरी को चांदी गांव में होगी
इस समिति में अवधेश दास को संयोजक और उत्तम कुमार मौर्य को सह-संयोजक बनाया गया। अनिल रजक, गांधी यादव, माणिकचंद रविदास, नवल पासवान और साधुशरण ताती को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। बैठक के आयोजक उत्तम कुमार मौर्य ने बताया कि अगली बैठक 8 फरवरी को चांदी गांव में होगी, जिसमें समिति का विस्तार किया जाएगा और पदाधिकारियों का चुनाव होगा।


