बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौतरवा पुलिस ने बुधवार देर शाम इंग्लिशिया पंचायत के जैनी टोला से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को थाना क्षेत्र में शराब सेवन और सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के बाद चौतरवा थाना प्रभारी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह कर रहे थे, जबकि उनके साथ एसआई ज्योति कुमारी और अन्य पुलिसकर्मी भी अभियान में शामिल थे। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी करते हुए तीनों व्यक्तियों को शराब के नशे की हालत में पकड़ा। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान चन्द्रहा रूपवलिया निवासी जितेंद्र यादव, पकड़ी निवासी नन्हू यादव तथा पूर्वारी लगुनहा निवासी जयकिशुन चौधरी के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा तीनों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके पश्चात तीनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए गुरुवार दोपहर उन्हें न्यायिक हिरासत बगहा भेज दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी अंकित कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पुलिस अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौतरवा पुलिस ने बुधवार देर शाम इंग्लिशिया पंचायत के जैनी टोला से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को थाना क्षेत्र में शराब सेवन और सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के बाद चौतरवा थाना प्रभारी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह कर रहे थे, जबकि उनके साथ एसआई ज्योति कुमारी और अन्य पुलिसकर्मी भी अभियान में शामिल थे। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी करते हुए तीनों व्यक्तियों को शराब के नशे की हालत में पकड़ा। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान चन्द्रहा रूपवलिया निवासी जितेंद्र यादव, पकड़ी निवासी नन्हू यादव तथा पूर्वारी लगुनहा निवासी जयकिशुन चौधरी के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा तीनों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके पश्चात तीनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए गुरुवार दोपहर उन्हें न्यायिक हिरासत बगहा भेज दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी अंकित कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पुलिस अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


