थावे मंदिर में डीएम-एसपी ने बांटी खिचड़ी:मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं को दिया महाप्रसाद , सिंहासिनी तस्वीर का विमोचन

थावे मंदिर में डीएम-एसपी ने बांटी खिचड़ी:मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं को दिया महाप्रसाद , सिंहासिनी तस्वीर का विमोचन

मकर संक्रांति के अवसर पर बिहार के प्रमुख सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में माता को खिचड़ी का महाभोग चढ़ाया गया। इस दौरान डीएम पवन कुमार सिन्हा और पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनय तिवारी ने महाभोग अर्पित किया और श्रद्धालुओं के बीच इसका वितरण किया। श्रद्धालुओं ने किया दर्शन, परिवार के लिए मांगी सुख-समृद्धि परंपरा के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन मां थावे वाली को मसालेदार खिचड़ी का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि इस महाप्रसाद को ग्रहण करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और कई रोगों से मुक्ति मिलती है। यही कारण है कि दूर-दूर से श्रद्धालु इस प्रसाद को ग्रहण करने के लिए थावे मंदिर पहुंचे। इस मौके पर मां सिंहासिनी की तस्वीर और थावे दुर्गा चालीसा का विमोचन भी किया गया। डीएम पवन कुमार सिन्हा और एसपी विनय तिवारी ने आरती में भाग लिया और तस्वीर का अनावरण किया। डीएम ने जिलेवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई वहीं, एसपी विनय तिवारी ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि भोरे से लेकर कटेया और बैकुंठपुर से लेकर कुचायकोट तक के क्षेत्रों में माफिया और अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को भी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की सेवा और कानून का पालन नहीं करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। मकर संक्रांति के अवसर पर बिहार के प्रमुख सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में माता को खिचड़ी का महाभोग चढ़ाया गया। इस दौरान डीएम पवन कुमार सिन्हा और पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनय तिवारी ने महाभोग अर्पित किया और श्रद्धालुओं के बीच इसका वितरण किया। श्रद्धालुओं ने किया दर्शन, परिवार के लिए मांगी सुख-समृद्धि परंपरा के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन मां थावे वाली को मसालेदार खिचड़ी का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि इस महाप्रसाद को ग्रहण करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और कई रोगों से मुक्ति मिलती है। यही कारण है कि दूर-दूर से श्रद्धालु इस प्रसाद को ग्रहण करने के लिए थावे मंदिर पहुंचे। इस मौके पर मां सिंहासिनी की तस्वीर और थावे दुर्गा चालीसा का विमोचन भी किया गया। डीएम पवन कुमार सिन्हा और एसपी विनय तिवारी ने आरती में भाग लिया और तस्वीर का अनावरण किया। डीएम ने जिलेवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कार्रवाई वहीं, एसपी विनय तिवारी ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि भोरे से लेकर कटेया और बैकुंठपुर से लेकर कुचायकोट तक के क्षेत्रों में माफिया और अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को भी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की सेवा और कानून का पालन नहीं करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *