पश्चिम चम्पारण में CM नीतीश की समृद्धि यात्रा:161 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, किसान मेले का आगाज, विकास कार्यों की होगी समीक्षा

पश्चिम चम्पारण में CM नीतीश की समृद्धि यात्रा:161 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, किसान मेले का आगाज, विकास कार्यों की होगी समीक्षा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पश्चिम चम्पारण जिले में ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान 182 करोड़ रुपए की कुल 161 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें 153 करोड़ रुपए की लागत से 125 नई योजनाओं का शिलान्यास और 29 करोड़ रुपए की लागत से 36 पूर्ण हो चुकी योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। इस दौरान जिले में संचालित विकास और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी। यात्रा की तैयारियों से जुड़ी तस्वीरें.. किसान मेले का भी उद्घाटन होगा
यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे चनपटिया स्थित कुमार बाग औद्योगिक क्षेत्र के नवनिर्मित हेलीपैड पर पहुंचे। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया और विभिन्न प्लांटों तथा स्टार्टअप यूनिटों का अवलोकन किया। इसके बाद 12:15 बजे रमना मैदान में बने हेलीपैड से वे मुख्य कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम स्थल पर प्रगति यात्रा की घोषणाओं और योजनाओं की उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से एक किसान मेला-सह-यांत्रिकीकरण प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया जाएगा। जिले के अन्य जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सांसद, विधानसभा सदस्य और जिले के अन्य जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे। रमना मैदान में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें आम लोगों से संवाद कर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद
जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर रखी है। यातायात, स्वास्थ्य, विधि-व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। प्रशासन ने सभी संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। यह आयोजन जिले में उद्योग, कृषि और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए नए अवसर पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पश्चिम चम्पारण जिले में ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान 182 करोड़ रुपए की कुल 161 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें 153 करोड़ रुपए की लागत से 125 नई योजनाओं का शिलान्यास और 29 करोड़ रुपए की लागत से 36 पूर्ण हो चुकी योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। इस दौरान जिले में संचालित विकास और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी। यात्रा की तैयारियों से जुड़ी तस्वीरें.. किसान मेले का भी उद्घाटन होगा
यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे चनपटिया स्थित कुमार बाग औद्योगिक क्षेत्र के नवनिर्मित हेलीपैड पर पहुंचे। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया और विभिन्न प्लांटों तथा स्टार्टअप यूनिटों का अवलोकन किया। इसके बाद 12:15 बजे रमना मैदान में बने हेलीपैड से वे मुख्य कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम स्थल पर प्रगति यात्रा की घोषणाओं और योजनाओं की उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से एक किसान मेला-सह-यांत्रिकीकरण प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया जाएगा। जिले के अन्य जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सांसद, विधानसभा सदस्य और जिले के अन्य जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे। रमना मैदान में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें आम लोगों से संवाद कर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद
जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर रखी है। यातायात, स्वास्थ्य, विधि-व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। प्रशासन ने सभी संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। यह आयोजन जिले में उद्योग, कृषि और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए नए अवसर पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *