पूर्णिया में नदी में डूबने से युवक की मौत:जरूरी काम से निकल रहा हूं, कहकर घर से निकला था; अगले दिन पानी में उपलाता मिला शव

पूर्णिया में नदी में डूबने से युवक की मौत:जरूरी काम से निकल रहा हूं, कहकर घर से निकला था; अगले दिन पानी में उपलाता मिला शव

पूर्णिया में लापता युवक का शव मिला है। नदी में डूबने से मौत हो गई। बुधवार सुबह घर से किसी जरूरी काम से निकला था। काफी समय बीतने के बाद भी नहीं लौटा। खोजबीन के दौरान शव हरदा पुल के पास नदी में उपलाता मिला। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। मृतक की नया टोला मिल्की निवासी कुंदन कुमार सिंह(29) के तौर पर हुई है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना मरंगा थाना क्षेत्र की है। छानबीन में जुटी पुलिस परिजनों ने बताया कि प्राइवेट जॉब करके किसी तरह घर चलाता था। बुधवार को जरूरी काम बताकर घर से निकला था। नदी के रास्ते से होकर गुजरने के दौरान उसका पैर फिसला और वो गहरे पानी में गिर गया। काफी समय बीतने के बाद भी वो नहीं लौटा। रिश्तेदार, दोस्त और आसपास के इलाके में खोजबीन शुरू हुई। नदी धार से होकर गुजर रहे लोगों की नजर पानी के ऊपर उपलाते शव पर पड़ी। कुछ ही देर में स्थानीय गोताखोरों ने नदी में छलांग लगाई। घंटे भर की मशक्कत के बाग डेड बॉडी को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया है। मामले में छानबीन की जा रही है। पूर्णिया में लापता युवक का शव मिला है। नदी में डूबने से मौत हो गई। बुधवार सुबह घर से किसी जरूरी काम से निकला था। काफी समय बीतने के बाद भी नहीं लौटा। खोजबीन के दौरान शव हरदा पुल के पास नदी में उपलाता मिला। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। मृतक की नया टोला मिल्की निवासी कुंदन कुमार सिंह(29) के तौर पर हुई है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना मरंगा थाना क्षेत्र की है। छानबीन में जुटी पुलिस परिजनों ने बताया कि प्राइवेट जॉब करके किसी तरह घर चलाता था। बुधवार को जरूरी काम बताकर घर से निकला था। नदी के रास्ते से होकर गुजरने के दौरान उसका पैर फिसला और वो गहरे पानी में गिर गया। काफी समय बीतने के बाद भी वो नहीं लौटा। रिश्तेदार, दोस्त और आसपास के इलाके में खोजबीन शुरू हुई। नदी धार से होकर गुजर रहे लोगों की नजर पानी के ऊपर उपलाते शव पर पड़ी। कुछ ही देर में स्थानीय गोताखोरों ने नदी में छलांग लगाई। घंटे भर की मशक्कत के बाग डेड बॉडी को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया है। मामले में छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *