मौत वाले दिन जुबिन गर्ग ने पी रखी थी शराब, सिंगापुर पुलिस ने कोर्ट में किया दावा, बोले- मिर्गी से पीड़ित थे…

मौत वाले दिन जुबिन गर्ग ने पी रखी थी शराब, सिंगापुर पुलिस ने कोर्ट में किया दावा, बोले- मिर्गी से पीड़ित थे…

Zubeen Garg Death: सितंबर 2025 इंडस्ट्री को ऐसा जख्म देकर गया, जिसे भर पाना बेहद मुश्किल हैं। 19 तारीख को फेमस सिंगर जुबिन गर्ग की सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद देशभर में हाहाकार मच गया। उनके फैंस को यकीन ही नहीं हुआ कि उनके चहेते सिंगर अब इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं। उनकी मौत के बाद असम सरकार ने कई सवाल-जवाब खड़े किए थे।

कहा जा रहा था कि सिंगर की हत्या की गई है। उनके मैनेजर और कुछ करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई थी। अब लगभग 5 महीने बाद सिंगापुर पुलिस ने बड़ा दावा करते हुए बताया है कि मौत वाले दिन जुबिन गर्ग नशे में थे और उन्हें जो सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट दी गई थी उन्होंने उसे पहनने से इनकार कर दिया था। जो आखिर में उनकी मौत का कारण बना।

सिंगापुर कॉन्सर्ट के लिए गए थे जुबिन गर्ग (Singapore Police: Zubeen Garg was drunk declined life jacket)

जुबिन गर्ग 19 सितंबर 2025 को ‘नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल’ में परफॉर्म करने के लिए सिंगापुर पहुंचे थे। कार्यक्रम से एक दिन पहले वह अपने करीब 20 दोस्तों और सहकर्मियों के साथ एक नौका (बोट) पर पिकनिक मनाने निकले थे। ऐसे में चैनल ‘न्यूज एशिया’ की खबर के अनुसार, मुख्य जांच अधिकारी ने अदालत को बताया है कि जुबिन गर्ग ने शुरू में लाइफ जैकेट पहनी थी, लेकिन बाद में उसे उतार दिया और फिर उन्हें दी गई दूसरी लाइफ जैकेट को पहनने से भी इनकार कर दिया। चैनल ने अधिकारी के हवाले से बताया कि बोट पर सभी ने नाश्ता किया और शराब का सेवन किया था।

Singapore Police Statement On Zubeen Garg Drunk

जुबिन गर्ग ने पी थी बोट पर शराब (Singapore Police Statement On Zubeen Garg Drunk)

जांच अधिकारी के मुताबिक, जुबिन ने व्हिस्की, जिन और गिनीज स्टाउट जैसे कई चीजें पी थीं। जिसके बाद कई लोगों ने उन्हें बोट की तरफ वापस तैरने की कोशिश करते हुए देखा था। लेकिन नशे की हालत और थकान की वजह से वह जल्द ही बेसुध हो गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने और बोट पर वापस लाकर सीपीआर (CPR) देने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Singapore Police Statement On Zubeen Garg Drunk

मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर नशा और बीमारी का जिक्र (Zubeen Garg Was Intoxicated Refused Life Vest)

कोर्ट में पेश की गई लैब रिपोर्ट के मुताबिक, जुबिन के खून में अल्कोहल की मात्रा 333 मिलीग्राम पाई गई है, जो गंभीर नशे का स्तर माना जाता है। इसके अलावा, वह हाई ब्लड प्रेशर और मिर्गी से भी पीड़ित थे। हालांकि पोस्टमार्टम में जीभ कटने जैसे लक्षण नहीं मिले, जिससे यह पक्का नहीं हो सका कि उन्हें पानी में दौरा पड़ा था या नहीं। फोरेंसिक रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि उनकी मौत डूबने के कारण हुई और शरीर पर मिली मामूली चोटें बचाव कार्य के दौरान आई थीं।

Singapore Police Statement On Zubeen Garg Drunk

नहीं हुई जुबिन की हत्या

सिंगापुर पुलिस ने किसी भी तरह की साजिश या हत्या की आशंका को खारिज किया है। गवाहों ने भी माना कि जुबिन खुद तैरने उतरे थे और उन्हें किसी ने धक्का नहीं दिया था। हालांकि, भारत में इस मामले ने अलग मोड़ ले लिया है। वहां एक विशेष जांच टीम (SIT) ने कार्यक्रम के आयोजकों, सचिव और बैंड के कुछ सदस्यों पर हत्या और गैर इरादतन हत्या के आरोप लगाए हैं।

सिंगापुर की अदालत में जुबिन के चाचा मनोज कुमार बोरठाकुर ने भी परिवार की तरफ से कई चिंताएं जाहिर की, जिस पर कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जांच केवल मौत के वास्तविक कारणों तक सीमित है। इस मामले में कुल 35 गवाहों के बयान दर्ज किए जाने हैं, जिसके बाद ही अंतिम फैसला सामने आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *