शेखपुरा नगर थाना पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले के एक पुराने मामले में फरार चल रहे दो सहोदर भाइयों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर शहर के गिरिहिंडा मुहल्ले में छापेमारी कर की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरिहिंडा मोहल्ला निवासी रामचंद्र चौधरी के पुत्र प्रकाश चौधरी और मनोहर चौधरी के रूप में हुई है। छापेमारी का नेतृत्व नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और एएसआई पंकज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह घटना काफी पुरानी है। गिरफ्तार आरोपियों की बहन की शादी जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के लछुआड़ में हुई थी। शादी के बाद दहेज को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा बहन को परेशान किया जा रहा था। बहन के घर जाकर मारपीट की
इसी विवाद के चलते आरोपियों ने जमुई में अपनी बहन के घर जाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में वर्ष 2002 में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें ये दोनों भाई तब से फरार चल रहे थे। लंबे समय तक फरार रहने के कारण जमुई कोर्ट ने इनके खिलाफ कुर्की से पहले इस्तहार वारंट जारी किया था। इसी वारंट के आलोक में स्थानीय नगर थाना पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पुलिस निगरानी में जमुई कोर्ट भेज दिया गया है। शेखपुरा नगर थाना पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले के एक पुराने मामले में फरार चल रहे दो सहोदर भाइयों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर शहर के गिरिहिंडा मुहल्ले में छापेमारी कर की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरिहिंडा मोहल्ला निवासी रामचंद्र चौधरी के पुत्र प्रकाश चौधरी और मनोहर चौधरी के रूप में हुई है। छापेमारी का नेतृत्व नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और एएसआई पंकज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह घटना काफी पुरानी है। गिरफ्तार आरोपियों की बहन की शादी जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के लछुआड़ में हुई थी। शादी के बाद दहेज को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा बहन को परेशान किया जा रहा था। बहन के घर जाकर मारपीट की
इसी विवाद के चलते आरोपियों ने जमुई में अपनी बहन के घर जाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में वर्ष 2002 में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें ये दोनों भाई तब से फरार चल रहे थे। लंबे समय तक फरार रहने के कारण जमुई कोर्ट ने इनके खिलाफ कुर्की से पहले इस्तहार वारंट जारी किया था। इसी वारंट के आलोक में स्थानीय नगर थाना पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पुलिस निगरानी में जमुई कोर्ट भेज दिया गया है।


