किशनगंज में सुरजीत कांड में पश्चिम बंगाल से आरोपी गिरफ्तार:छात्र की संदिग्ध मौत का मामला; परिजनों ने कोचिंग संचालक पर शारीरिक शोषण का लगाया आरोप

किशनगंज में सुरजीत कांड में पश्चिम बंगाल से आरोपी गिरफ्तार:छात्र की संदिग्ध मौत का मामला; परिजनों ने कोचिंग संचालक पर शारीरिक शोषण का लगाया आरोप

किशनगंज के बहुचर्चित सुरजीत कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 16 वर्षीय छात्र देवनंदन रॉय उर्फ सुरजीत की संदिग्ध मौत के मामले में एक नामजद अभियुक्त को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। परिजनों ने एक कोचिंग संचालक पर शारीरिक शोषण, ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। मृतक छात्र देवनंदन रॉय का शव 28 अक्टूबर को पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के कोल्था कॉलोनी, छत्तरगाछ स्थित उसके कमरे में फंदे से लटका मिला था। देवनंदन दसवीं कक्षा का छात्र था। इस घटना के बाद, परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छत्तरगाछ बैंक चौक पर मुख्य मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। संचालक आदिल रब्बानी पर गंभीर आरोप
मृतक के बड़े भाई देवाशीष रॉय ने छत्तरगाछ मियांबस्ती निवासी कोचिंग संचालक आदिल रब्बानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। देवाशीष के अनुसार, आदिल लंबे समय से देवनंदन का शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोप है कि होस्टल में अकेला पाकर उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें की जाती थीं और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जाता था। जिशान को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया
पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त जिशान को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। जिशान पर थाना कांड संख्या 127/25 के तहत एससी एसटी एक्ट और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज है। पुलिस टीम ने देर रात चौपड़ा थाना क्षेत्र के कच्चाकली गांव में छापेमारी कर जिशान को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पहाड़कट्टा थाना लाया गया है, जहाँ गुरुवार को उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। थाना अध्यक्ष फुलेंद्र कुमार ने बताया कि जिशान से पूछताछ के दौरान इस मामले से जुड़े अन्य नामजद अभियुक्तों और घटना के पीछे की साजिश से संबंधित महत्वपूर्ण सुराग सामने आ सकते हैं। दूसरे नामजद अभियुक्त आदिल की तलाश जारी है। किशनगंज के बहुचर्चित सुरजीत कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 16 वर्षीय छात्र देवनंदन रॉय उर्फ सुरजीत की संदिग्ध मौत के मामले में एक नामजद अभियुक्त को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। परिजनों ने एक कोचिंग संचालक पर शारीरिक शोषण, ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। मृतक छात्र देवनंदन रॉय का शव 28 अक्टूबर को पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के कोल्था कॉलोनी, छत्तरगाछ स्थित उसके कमरे में फंदे से लटका मिला था। देवनंदन दसवीं कक्षा का छात्र था। इस घटना के बाद, परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छत्तरगाछ बैंक चौक पर मुख्य मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। संचालक आदिल रब्बानी पर गंभीर आरोप
मृतक के बड़े भाई देवाशीष रॉय ने छत्तरगाछ मियांबस्ती निवासी कोचिंग संचालक आदिल रब्बानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। देवाशीष के अनुसार, आदिल लंबे समय से देवनंदन का शारीरिक शोषण कर रहा था। आरोप है कि होस्टल में अकेला पाकर उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें की जाती थीं और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जाता था। जिशान को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया
पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त जिशान को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। जिशान पर थाना कांड संख्या 127/25 के तहत एससी एसटी एक्ट और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज है। पुलिस टीम ने देर रात चौपड़ा थाना क्षेत्र के कच्चाकली गांव में छापेमारी कर जिशान को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पहाड़कट्टा थाना लाया गया है, जहाँ गुरुवार को उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। थाना अध्यक्ष फुलेंद्र कुमार ने बताया कि जिशान से पूछताछ के दौरान इस मामले से जुड़े अन्य नामजद अभियुक्तों और घटना के पीछे की साजिश से संबंधित महत्वपूर्ण सुराग सामने आ सकते हैं। दूसरे नामजद अभियुक्त आदिल की तलाश जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *