मधुबनी समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बिहार स्टेट डिजास्टर रिसोर्स नेटवर्क (BSDRN) के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित अद्यतन और आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से की। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन में पूर्व तैयारी, संसाधनों की सटीक जानकारी और आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि BSDRN इसी दिशा में एक सशक्त प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से आपदा के समय उपलब्ध संसाधनों की पहचान कर ‘गोल्डन आवर’ में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य संभव हो पाता है। मीटिंग से जुड़ी 2 तस्वीरें… BSDRN एक ऑनलाइन राज्य स्तरीय डेटाबेस
बैठक में जानकारी दी गई कि BSDRN एक ऑनलाइन राज्य स्तरीय डेटाबेस है। इसमें जिले में उपलब्ध आपदा राहत एवं बचाव उपकरण, एम्बुलेंस, फायर टेंडर, नाव, अन्य वाहन, प्रशिक्षित मानव संसाधन, राहत सामग्री और आवश्यक सेवाओं की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर संकलित रहती है। यह बाढ़, आगजनी, सड़क एवं नाव दुर्घटना, भूकंप सहित अन्य आपदाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करता है। जान-माल की क्षति को न्यूनतम कर सकती
डीएम ने विशेष रूप से भूकंप आपदा से बचाव की तैयारी को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने संसाधनों की अद्यतन प्रविष्टि, प्रशिक्षित मानव बल की पहचान और बचाव उपकरणों की उपलब्धता के साथ-साथ विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समय पर की गई तैयारी ही जान-माल की क्षति को न्यूनतम कर सकती है। संसाधनों का विवरण BSDRN पोर्टल पर अपलोड करें
बैठक के दौरान सभी विभागों, संस्थानों और संसाधन धारकों से अपील की गई कि वे अपने पास उपलब्ध सभी संसाधनों का विवरण अनिवार्य रूप से BSDRN पोर्टल पर अपलोड करें। संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में संसाधनों की नियमित अद्यतन प्रविष्टि सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित निर्णय और कार्रवाई संभव हो सके। बैठक के अंत में जिले में आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रभावी आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वित प्रयास करने पर बल दिया गया। इस बैठक में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA) के प्रतिनिधि शुंबुल अफरोज, अपर जिला दंडाधिकारी (आपदा) संतोष कुमार, सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी रजनीश कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। मधुबनी समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बिहार स्टेट डिजास्टर रिसोर्स नेटवर्क (BSDRN) के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित अद्यतन और आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से की। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन में पूर्व तैयारी, संसाधनों की सटीक जानकारी और आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि BSDRN इसी दिशा में एक सशक्त प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से आपदा के समय उपलब्ध संसाधनों की पहचान कर ‘गोल्डन आवर’ में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य संभव हो पाता है। मीटिंग से जुड़ी 2 तस्वीरें… BSDRN एक ऑनलाइन राज्य स्तरीय डेटाबेस
बैठक में जानकारी दी गई कि BSDRN एक ऑनलाइन राज्य स्तरीय डेटाबेस है। इसमें जिले में उपलब्ध आपदा राहत एवं बचाव उपकरण, एम्बुलेंस, फायर टेंडर, नाव, अन्य वाहन, प्रशिक्षित मानव संसाधन, राहत सामग्री और आवश्यक सेवाओं की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर संकलित रहती है। यह बाढ़, आगजनी, सड़क एवं नाव दुर्घटना, भूकंप सहित अन्य आपदाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करता है। जान-माल की क्षति को न्यूनतम कर सकती
डीएम ने विशेष रूप से भूकंप आपदा से बचाव की तैयारी को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने संसाधनों की अद्यतन प्रविष्टि, प्रशिक्षित मानव बल की पहचान और बचाव उपकरणों की उपलब्धता के साथ-साथ विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समय पर की गई तैयारी ही जान-माल की क्षति को न्यूनतम कर सकती है। संसाधनों का विवरण BSDRN पोर्टल पर अपलोड करें
बैठक के दौरान सभी विभागों, संस्थानों और संसाधन धारकों से अपील की गई कि वे अपने पास उपलब्ध सभी संसाधनों का विवरण अनिवार्य रूप से BSDRN पोर्टल पर अपलोड करें। संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में संसाधनों की नियमित अद्यतन प्रविष्टि सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित निर्णय और कार्रवाई संभव हो सके। बैठक के अंत में जिले में आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रभावी आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वित प्रयास करने पर बल दिया गया। इस बैठक में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA) के प्रतिनिधि शुंबुल अफरोज, अपर जिला दंडाधिकारी (आपदा) संतोष कुमार, सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी रजनीश कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


