UP Politics: मायावती, योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव, किसके पास कौन-कौन सी डिग्री?

UP Politics: मायावती, योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव, किसके पास कौन-कौन सी डिग्री?

UP Politics: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्म 15 जनवरी 1956 को हुआ था। उनका जन्म दिल्ली के एक अस्पताल में हुआ था। साल 1995 में पहली बार मायावती मुख्यमंत्री बनीं थी। लेकि वो अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई थीं। उन्होंने 5 साल का अपना कार्यकाल 2007 से 2012 के बीच में पूरा किया था। उनका राजनीतिक करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने कहां तक पढ़ाई की है या यूपी के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कितने पढ़ें-लिखे हैं? आइये जानते हैं।

कितनी पढ़ी-लिखी हैं Mayawati?

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें तो शुरूआती पढ़ाई के बाद उन्होंने साल 1976 में मेरठ यूनिवर्सिटी से बीएड की डिग्री हासिल की। उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वो दिल्ली आ गई। यहां उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया। 1983 में एलएलबी की डिग्री हासिल की। उनका सपना आईएएस अधिकारी बनने का था, जिसके लिए वो तैयारी में लग गई। इसी दौरान वो कांशीराम के संपर्क में भी थीं। कांशीराम को मायावती की बोलने की कला
बहुत अच्छी लगती थी। कांशीराम ने मायावती को साथ लेकर साल 1984 में बहुजन समाज पार्टी की शुरुआत की।

कितने पढ़ें-लिखे हैं मुख्यमंत्री Yogi Adityanath?

देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की शुरूआती पढ़ाई उत्तराखंड के टिहरी के गजा से हुई। साल 1987 में उन्होंने दसवीं की परीक्षा पास की। इसके बाद 1989 में ऋषिकेश के श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज से 12वीं की डिग्री हासिल की। उसके बाद उन्होंने 1992 में श्रीनगर के हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में एडमिशन ले लिया। उन्होंने यहां से गणित में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

UP Politics: कितने पढ़ें-लिखे हैं पूर्व सीएम Akhilesh Yadav?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और 2012 से 2017 तक यूपी के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव ने विदेश से भीं पढ़ाई की है। अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई साल 1973 को इटावा जिले के सैफई में हुआ था। उनकी शुरूआती पढ़ाई-लिखाई इटावा के सेंट मैरी स्कूल से हुए। उसके बाद उनका एडमिशन राजस्थान के धौलपुर मिलिट्री स्कूल में हुई। स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने मैसूर विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में एडमिशन ले लिया। यहां से उन्होंने बीटेक की डिग्री हासिल की। उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वो ऑस्ट्रेलिया चले गए। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी यूनिवर्सिटी से पर्यावरण इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *