मकर संक्रांति पर लखनऊ के आसमान में चिड़ियों से ज्यादा पतंगें उड़ रही हैं। बच्चे छतों, गलियों और गोमती घाटों पर पतंग उड़ा रहे हैं। कई इलाकों में खिचड़ी का भंडारा लगाया गया है। पतंगबाजी में कुड़िया घाट सबसे बड़ा स्पॉट है। कुड़िया घाट पर कुछ स्कूल मैनेजमेंट अपने स्टूडेंट्स को लेकर पहुंचे हैं। यहां पहुंचे बच्चों ने बताया- यह पहली बार है जब स्कूल के दोस्तों के साथ पतंग उड़ा रहे हैं। अली अब्बास ने कहा- दोस्तों के साथ अच्छा लगा। संस्कार ने कहा- मजा आ रहा है। पतंगबाजी और खिचड़ी के भंडारे के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…


