कटिहार के सालमारी कॉलेज चौक पर स्थापित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल भारी वाहनों की आवाजाही से क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क और रेलवे ट्रैक निर्माण कार्य में लगे बड़े-बड़े हाइवा और ट्रकों के लगातार गुजरने से प्रतिमा का चबूतरा एवं आसपास का ढांचा टूट गया है। जिला अधिकारी को एक मांगपत्र सौंपा गया
इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। भीम आर्मी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और एनसीपी (एसपी) के प्रदेश अध्यक्ष राहत कादरी ने इसका कड़ा विरोध जताया है। राहत कादरी के नेतृत्व में जिला अधिकारी को एक मांगपत्र सौंपा गया है, जिसमें प्रतिमा की सुरक्षा और मरम्मत की मांग की गई है। प्रतिमा को हो रहा नुकसान अत्यंत दुखद
मांगपत्र में राहत कादरी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार और समानता, न्याय व सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। सालमारी कॉलेज चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा स्थानीय नागरिकों की भावनाओं से गहराई से जुड़ी हुई है। ऐसे में प्रतिमा को हो रहा नुकसान अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। प्रतिमा स्थल को हो रही क्षति
उन्होंने बताया कि भारी वाहनों की निरंतर आवाजाही के कारण कई बार ट्रक और हाइवा प्रतिमा या उसके चबूतरे से टकरा जाते हैं, जिससे प्रतिमा को नुकसान पहुंच रहा है। इस संबंध में जिला प्रशासन को एक वीडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी गई है, जिसमें प्रतिमा स्थल को हो रही क्षति स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। राहत कादरी ने जिला अधिकारी से मांग की है कि प्रतिमा की तत्काल मरम्मत और पुनर्स्थापना कराई जाए। उन्होंने प्रतिमा के चारों ओर सुरक्षा बैरियर या रेलिंग लगाने, साथ ही स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और ट्रैफिक संकेतक लगाने का भी आग्रह किया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगा और बाबा साहेब की प्रतिमा को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। कटिहार के सालमारी कॉलेज चौक पर स्थापित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल भारी वाहनों की आवाजाही से क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क और रेलवे ट्रैक निर्माण कार्य में लगे बड़े-बड़े हाइवा और ट्रकों के लगातार गुजरने से प्रतिमा का चबूतरा एवं आसपास का ढांचा टूट गया है। जिला अधिकारी को एक मांगपत्र सौंपा गया
इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। भीम आर्मी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और एनसीपी (एसपी) के प्रदेश अध्यक्ष राहत कादरी ने इसका कड़ा विरोध जताया है। राहत कादरी के नेतृत्व में जिला अधिकारी को एक मांगपत्र सौंपा गया है, जिसमें प्रतिमा की सुरक्षा और मरम्मत की मांग की गई है। प्रतिमा को हो रहा नुकसान अत्यंत दुखद
मांगपत्र में राहत कादरी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के शिल्पकार और समानता, न्याय व सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। सालमारी कॉलेज चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा स्थानीय नागरिकों की भावनाओं से गहराई से जुड़ी हुई है। ऐसे में प्रतिमा को हो रहा नुकसान अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। प्रतिमा स्थल को हो रही क्षति
उन्होंने बताया कि भारी वाहनों की निरंतर आवाजाही के कारण कई बार ट्रक और हाइवा प्रतिमा या उसके चबूतरे से टकरा जाते हैं, जिससे प्रतिमा को नुकसान पहुंच रहा है। इस संबंध में जिला प्रशासन को एक वीडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी गई है, जिसमें प्रतिमा स्थल को हो रही क्षति स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। राहत कादरी ने जिला अधिकारी से मांग की है कि प्रतिमा की तत्काल मरम्मत और पुनर्स्थापना कराई जाए। उन्होंने प्रतिमा के चारों ओर सुरक्षा बैरियर या रेलिंग लगाने, साथ ही स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और ट्रैफिक संकेतक लगाने का भी आग्रह किया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगा और बाबा साहेब की प्रतिमा को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी।