मकर संक्रांति पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:कड़ाके की ठंड में लगाई आस्था की डुबकी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मकर संक्रांति पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:कड़ाके की ठंड में लगाई आस्था की डुबकी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बिजनौर जिले में मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा बैराज घाट समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गुरुवार सुबह से ही कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों भक्तों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। जिले में तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, फिर भी श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा। सुबह तड़के से ही भक्तों ने “जय गंगा मैया” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ पवित्र स्नान किया। गंगा स्नान के लिए पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सहित सभी आयु वर्ग के लोग पहुंचे। पहले 3 तस्वीरें देखिए… स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने खिचड़ी, तिल, गुड़, कंबल और वस्त्र जैसी वस्तुओं का दान किया। कई भक्तों ने स्नान के उपरांत पूजा-अर्चना भी की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। प्रमुख गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। यातायात पुलिस भी व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय रही। गंगा बैराज घाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने और स्नान करने का सिलसिला दिनभर जारी रहा। परिवार सहित पहुंचे भक्तों ने श्रद्धापूर्वक गंगा में डुबकी लगाकर पर्व मनाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *