Bihar: अपने तीन बच्चों को जहर देकर महिला ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक बच्चे की मौत

Bihar: अपने तीन बच्चों को जहर देकर महिला ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक बच्चे की मौत

बिहार के बक्सर जिले में बुधवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कथित तौर पर जहर देने के बाद खुद भी जहर निगल लिया। एक बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना राजपुर थाना क्षेत्र के रसने गांव की है।
मृतक की पहचान करण कुमार के रूप में हुई है। महिला रूबी देवी और उनके जीवित बचे दो बच्चे अर्जुन और राधा कुमारी बक्सर के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला और उसके बच्चे घर के अंदर बेहोशी की हालत में पड़े हैं।
उन्होंने कहा, “पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और महिला व उसके तीनों बच्चों को गंभीर हालत में पाया। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। महिला और दो बच्चों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।”

पुलिस को आशंका है कि यह घटना पारिवारिक विवाद का नतीजा हो सकती है।
डीएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *