लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा का भोज दिया। तेजप्रताप के भोज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेजप्रताप यादव एक सिंगर को हड़काते दिख रहे हैं। वो कह रहे हैं केवल यादव जी वाला गाना गा रही हो। बंद करो ये सब। अब जानिए वीडियो में क्या है तेजप्रताप यादव के भोज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। स्टेज पर एक महिला सिंगर गाना गा रही थी। तभी तेजप्रताप कहते हैं कि गाना रोकिए। वल्गर गाना मत गाइए यहां। पूजा पाठ वाला गाना गाओ, भगवान वाला गाना गाओ। आगे तेजप्रताप कहते हैं कि खाली यादव जी वाला गा रही है गाना। भजन गाओ कृष्ण भगवान का। केवल वल्गर गाना गा रही हो। तेजप्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज में उनके पिता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद भी पहुंचे। तेजप्रताप के पार्टी और घर से निकाले जाने के बाद यह पहला मौका था, जब लालू उनसे मिले। इसके बाद राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा है कि लालू की बेटे से नाराजगी दूर हो गई है। एक दिन पहले ही तेजप्रताप ने राबड़ी आवास जाकर अपने पिता-माता और भाई तेजस्वी को न्योता दिया था। इसमें उनके मामा प्रभुनाथ, साधु यादव और विधायक चेतन आनंद भी पहुंचे। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा भी पहुंचे। लेकिन, तेजस्वी शामिल नहीं हुए। तेजप्रताप के दही-चूड़ा भोज की तस्वीरें तेजप्रताप इंतजार करते रहे, तेजस्वी नहीं आए दही-चूड़ा भोज में तेजस्वी के आने का इंतजार तेजप्रताप करते रहे। तेजप्रताप यादव ने कहा था, कि तेजस्वी थोड़ लेट से उठते हैं। मैं उनका रात 9 बजे तक इंतजार करूंगा, लेकिन तेजस्वी और राबड़ी देवी तेजप्रताप के भोज में शामिल नहीं हुए। बिहार की यात्रा पर निकलेंगे तेजप्रताप तेज प्रताप ने कहा कि जल्द ही हम पूरे बिहार की यात्रा पर निकलेंगे, कब से निकलेंगे, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि, तेजस्वी राजद का विलय जनशक्ति जनता दल में कर दें। लालू प्रसाद की असली पार्टी जेजेडी ही है। जनशक्ति जनता दल बंगाल चुनाव लड़ेगी, ममता बनर्जी के खिलाफ हम लड़ेंगे। एमएलसी का चुनाव भी बिहार में हमारी पार्टी लड़ेगी। दिल्ली में निगम का चुनाव हमारी पार्टी लड़ेगी। 8 महीने पहले लालू ने पार्टी-परिवार से तेजप्रताप को निकाला था 25 मई को RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद ने तेजप्रताप को पार्टी और घर से निकाले जाने की जानकारी दी थी। लालू ने X पर लिखा था- निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।’ अपने निजी जीवन का भला-बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सार्वजनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। तेजप्रताप का वो पोस्ट देखिए, जिस पर लालू ने उन्हें निकाला था लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा का भोज दिया। तेजप्रताप के भोज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेजप्रताप यादव एक सिंगर को हड़काते दिख रहे हैं। वो कह रहे हैं केवल यादव जी वाला गाना गा रही हो। बंद करो ये सब। अब जानिए वीडियो में क्या है तेजप्रताप यादव के भोज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। स्टेज पर एक महिला सिंगर गाना गा रही थी। तभी तेजप्रताप कहते हैं कि गाना रोकिए। वल्गर गाना मत गाइए यहां। पूजा पाठ वाला गाना गाओ, भगवान वाला गाना गाओ। आगे तेजप्रताप कहते हैं कि खाली यादव जी वाला गा रही है गाना। भजन गाओ कृष्ण भगवान का। केवल वल्गर गाना गा रही हो। तेजप्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज में उनके पिता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद भी पहुंचे। तेजप्रताप के पार्टी और घर से निकाले जाने के बाद यह पहला मौका था, जब लालू उनसे मिले। इसके बाद राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा है कि लालू की बेटे से नाराजगी दूर हो गई है। एक दिन पहले ही तेजप्रताप ने राबड़ी आवास जाकर अपने पिता-माता और भाई तेजस्वी को न्योता दिया था। इसमें उनके मामा प्रभुनाथ, साधु यादव और विधायक चेतन आनंद भी पहुंचे। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा भी पहुंचे। लेकिन, तेजस्वी शामिल नहीं हुए। तेजप्रताप के दही-चूड़ा भोज की तस्वीरें तेजप्रताप इंतजार करते रहे, तेजस्वी नहीं आए दही-चूड़ा भोज में तेजस्वी के आने का इंतजार तेजप्रताप करते रहे। तेजप्रताप यादव ने कहा था, कि तेजस्वी थोड़ लेट से उठते हैं। मैं उनका रात 9 बजे तक इंतजार करूंगा, लेकिन तेजस्वी और राबड़ी देवी तेजप्रताप के भोज में शामिल नहीं हुए। बिहार की यात्रा पर निकलेंगे तेजप्रताप तेज प्रताप ने कहा कि जल्द ही हम पूरे बिहार की यात्रा पर निकलेंगे, कब से निकलेंगे, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि, तेजस्वी राजद का विलय जनशक्ति जनता दल में कर दें। लालू प्रसाद की असली पार्टी जेजेडी ही है। जनशक्ति जनता दल बंगाल चुनाव लड़ेगी, ममता बनर्जी के खिलाफ हम लड़ेंगे। एमएलसी का चुनाव भी बिहार में हमारी पार्टी लड़ेगी। दिल्ली में निगम का चुनाव हमारी पार्टी लड़ेगी। 8 महीने पहले लालू ने पार्टी-परिवार से तेजप्रताप को निकाला था 25 मई को RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद ने तेजप्रताप को पार्टी और घर से निकाले जाने की जानकारी दी थी। लालू ने X पर लिखा था- निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।’ अपने निजी जीवन का भला-बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सार्वजनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। तेजप्रताप का वो पोस्ट देखिए, जिस पर लालू ने उन्हें निकाला था


