यमुनानगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा पांसरा फाटक के पास नम्बरदार धर्मकांटा के सामने हुआ, जब थर्मल प्लांट की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक बच्चे को कुचलकर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान विक्रम (12) पुत्र राम बाबू साहनी निवासी वार्ड नंबर 5, तभका पछियारी पंडित टोला, थाना विभूतीपुर, जिला समस्तीपुर (बिहार) के रूप में हुई है। वर्तमान में उसके पिता राम बाबू साहनी करनाल के तरावड़ी स्थित मानसी राइस मिल में मजदूरी करते हैं, जबकि विक्रम अपनी मां शांति देवी के साथ यमुनानगर में किराये के मकान में रह रहा था। ट्रक का टायर ऊपर से गुजरा परिजनों के अनुसार, विक्रम अपने दोस्त वंश और एक अन्य साथी के साथ स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार होकर जा रहा था। बाइक विक्रम चला रहा था। इसी दौरान थर्मल प्लांट की ओर से आए एक अज्ञात ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद विक्रम सड़क पर गिर गया और ट्रक का अगला टायर उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ मौजूद दोनों दोस्तों को भी चोटें आई हैं। हादसे के समय धुंध अधिक होने के कारण ट्रक का नंबर नोट नहीं हो सका। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि विक्रम को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर की मोर्चरी में रखवाया गया। पिता राम बाबू साहनी ने अस्पताल पहुंचकर अपने बेटे के शव की पहचान की और पुलिस को बयान दर्ज कराया। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार ट्रक और चालक की तलाश में जुटी है। उनका कहना है कि जांच जारी है और आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। यमुनानगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा पांसरा फाटक के पास नम्बरदार धर्मकांटा के सामने हुआ, जब थर्मल प्लांट की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक बच्चे को कुचलकर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान विक्रम (12) पुत्र राम बाबू साहनी निवासी वार्ड नंबर 5, तभका पछियारी पंडित टोला, थाना विभूतीपुर, जिला समस्तीपुर (बिहार) के रूप में हुई है। वर्तमान में उसके पिता राम बाबू साहनी करनाल के तरावड़ी स्थित मानसी राइस मिल में मजदूरी करते हैं, जबकि विक्रम अपनी मां शांति देवी के साथ यमुनानगर में किराये के मकान में रह रहा था। ट्रक का टायर ऊपर से गुजरा परिजनों के अनुसार, विक्रम अपने दोस्त वंश और एक अन्य साथी के साथ स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार होकर जा रहा था। बाइक विक्रम चला रहा था। इसी दौरान थर्मल प्लांट की ओर से आए एक अज्ञात ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद विक्रम सड़क पर गिर गया और ट्रक का अगला टायर उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ मौजूद दोनों दोस्तों को भी चोटें आई हैं। हादसे के समय धुंध अधिक होने के कारण ट्रक का नंबर नोट नहीं हो सका। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि विक्रम को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर की मोर्चरी में रखवाया गया। पिता राम बाबू साहनी ने अस्पताल पहुंचकर अपने बेटे के शव की पहचान की और पुलिस को बयान दर्ज कराया। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार ट्रक और चालक की तलाश में जुटी है। उनका कहना है कि जांच जारी है और आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


