दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 2425 को बुधवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। विमान ने दिल्ली से उड़ान भरने के करीब 15 मिनट बाद ही इंजन में गड़बड़ी की सूचना दी, जिसके बाद पायलट ने एहतियातन विमान को वापस ले जाने का फैसला किया। सूत्रों के अनुसार, पायलट ने पहले लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी थी, लेकिन अनुमति नहीं मिलने पर विमान को दिल्ली वापस लाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। विमान से जमुई के लोजपा (रामविलास) सांसद अरुण भारती भी पटना आ रहे थे। वे मकर संक्रांति के अवसर पर चूड़ा-दही भोज और पार्टी की बैठक में शामिल होने वाले थे। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी और गुरुवार के लिए दूसरी फ्लाइट की टिकट बुक कराई। उनके साथ कुल 10 यात्रियों ने सफर रद्द किया। 20 मिनट तक विमान में तनावपूर्ण माहौल यात्रियों ने बताया कि तकनीकी खराबी के दौरान करीब 20 मिनट तक विमान में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। हालांकि क्रू मेंबर्स ने यात्रियों को संभाले रखा, लेकिन यह नहीं बताया गया कि इंजन में किस तरह की खराबी आई है। इस बात को लेकर कई यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिली। शाम 6:30 बजे दोबारा उड़ान दिल्ली में तकनीकी जांच और मरम्मत के बाद यही विमान शाम साढ़े छह बजे दोबारा पटना के लिए रवाना हुआ। इस फ्लाइट का पटना पहुंचने का निर्धारित समय शाम 4 बजे था। देरी के कारण पटना से दिल्ली जाने वाले यात्रियों में भी नाराजगी दिखी। पटना से दिल्ली जाने वाले करीब 20 यात्रियों ने सफर रद्द कर दिया। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर एयरलाइन प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए जानकारी न देने और देरी को लेकर सवाल उठाए। दिल्ली से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 2425 को बुधवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। विमान ने दिल्ली से उड़ान भरने के करीब 15 मिनट बाद ही इंजन में गड़बड़ी की सूचना दी, जिसके बाद पायलट ने एहतियातन विमान को वापस ले जाने का फैसला किया। सूत्रों के अनुसार, पायलट ने पहले लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी थी, लेकिन अनुमति नहीं मिलने पर विमान को दिल्ली वापस लाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। विमान से जमुई के लोजपा (रामविलास) सांसद अरुण भारती भी पटना आ रहे थे। वे मकर संक्रांति के अवसर पर चूड़ा-दही भोज और पार्टी की बैठक में शामिल होने वाले थे। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी और गुरुवार के लिए दूसरी फ्लाइट की टिकट बुक कराई। उनके साथ कुल 10 यात्रियों ने सफर रद्द किया। 20 मिनट तक विमान में तनावपूर्ण माहौल यात्रियों ने बताया कि तकनीकी खराबी के दौरान करीब 20 मिनट तक विमान में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। हालांकि क्रू मेंबर्स ने यात्रियों को संभाले रखा, लेकिन यह नहीं बताया गया कि इंजन में किस तरह की खराबी आई है। इस बात को लेकर कई यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिली। शाम 6:30 बजे दोबारा उड़ान दिल्ली में तकनीकी जांच और मरम्मत के बाद यही विमान शाम साढ़े छह बजे दोबारा पटना के लिए रवाना हुआ। इस फ्लाइट का पटना पहुंचने का निर्धारित समय शाम 4 बजे था। देरी के कारण पटना से दिल्ली जाने वाले यात्रियों में भी नाराजगी दिखी। पटना से दिल्ली जाने वाले करीब 20 यात्रियों ने सफर रद्द कर दिया। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर एयरलाइन प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए जानकारी न देने और देरी को लेकर सवाल उठाए।


