दैनिक भास्कर का डॉक्टर्स प्राइड अवॉर्ड:समाज सेवा पर चिकित्सकों को स्मृति चिह्न, स्वास्थ्य मंत्री बोले; बड़े अस्पताल समूह बिहार में आमंत्रित होंगे

दैनिक भास्कर का डॉक्टर्स प्राइड अवॉर्ड:समाज सेवा पर चिकित्सकों को स्मृति चिह्न, स्वास्थ्य मंत्री बोले; बड़े अस्पताल समूह बिहार में आमंत्रित होंगे

दैनिक भास्कर की ओर से डॉक्टर्स प्राइड अवॉर्ड एंड कॉन्क्लेव का आयोजन पटना के होटल मौर्या में किया गया, जिसमें चिकित्सा जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय और कृषि मंत्री रामकृपाल यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों मंत्रियों ने संयुक्त रूप से समाज के लिए समर्पित भावना से कार्य करने वाले डॉक्टरों को सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे चिकित्सकों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करना और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को और मजबूत करना था। मंगल पांडेय ने कहा कि आने वाले समय में बड़े-बड़े अस्पताल समूहों को पीपीपी मोड (Public-Private Partnership) पर बिहार में काम करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सरकार उन्हें जमीन उपलब्ध कराएगी, जिससे राज्य में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो सके। इसके साथ ही जिला स्तर पर आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है और पूरे हेल्थ सिस्टम को डिजिटलाइज किया जा रहा है, ताकि इलाज में पारदर्शिता, गति और गुणवत्ता लाई जा सके। दैनिक भास्कर समाज का दर्पण है- मंगल पाण्डेय स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि दैनिक भास्कर हमेशा समाज के लिए दर्पण का कार्य करता रहा है। यह अखबार न सिर्फ समस्याओं को उजागर करता है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों को मंच भी देता है। आज जिन चिकित्सकों को सम्मानित किया जा रहा है, वे वास्तव में विशिष्ट हैं, क्योंकि वे निस्वार्थ भाव से समाज को स्वस्थ बनाए रखने में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। डॉक्टरों का काम सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि वे मानवता की सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कठिन परिस्थितियों, सीमित संसाधनों और लगातार बढ़ती चुनौतियों के बावजूद चिकित्सक दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे रहते हैं। कोविड जैसी आपदा के समय डॉक्टरों की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में सरकार की योजना मंगल पाण्डेय ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में काफी काम हुआ है, लेकिन वे अभी भी पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। आने वाले दिनों में सरकार की योजना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) स्तर पर भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और उन्नत इलाज अपने ही इलाके में मिल सके। स्वस्थ समाज ही प्रगति की नींव- रामकृपाल यादव कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ समाज ही किसी भी राज्य और देश की प्रगति की सबसे मजबूत नींव होता है। इस दिशा में डॉक्टरों की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह से चिकित्सकों का मनोबल बढ़ता है और युवा डॉक्टरों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने इस मौके पर बिहार सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया और कहा कि सरकार स्वास्थ्य और कृषि दोनों क्षेत्रों में लगातार सुधार के लिए काम कर रही है। अलग-अलग विशेषज्ञताओं के डॉक्टर हुए सम्मानित कार्यक्रम में जनरल फिजिशियन, सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, ऑर्थोपेडिक, कार्डियोलॉजी समेत विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले चिकित्सकों ने दैनिक भास्कर का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के लिए और अधिक समर्पित भाव से काम करने की प्रेरणा देगा। ऐसे आयोजनों से डॉक्टरों और समाज के बीच विश्वास का रिश्ता और मजबूत होता है। आयोजन स्थल पर चिकित्सा जगत से जुड़े अनेक वरिष्ठ चिकित्सक, युवा डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। दैनिक भास्कर की ओर से डॉक्टर्स प्राइड अवॉर्ड एंड कॉन्क्लेव का आयोजन पटना के होटल मौर्या में किया गया, जिसमें चिकित्सा जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय और कृषि मंत्री रामकृपाल यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों मंत्रियों ने संयुक्त रूप से समाज के लिए समर्पित भावना से कार्य करने वाले डॉक्टरों को सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे चिकित्सकों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करना और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को और मजबूत करना था। मंगल पांडेय ने कहा कि आने वाले समय में बड़े-बड़े अस्पताल समूहों को पीपीपी मोड (Public-Private Partnership) पर बिहार में काम करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सरकार उन्हें जमीन उपलब्ध कराएगी, जिससे राज्य में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो सके। इसके साथ ही जिला स्तर पर आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है और पूरे हेल्थ सिस्टम को डिजिटलाइज किया जा रहा है, ताकि इलाज में पारदर्शिता, गति और गुणवत्ता लाई जा सके। दैनिक भास्कर समाज का दर्पण है- मंगल पाण्डेय स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि दैनिक भास्कर हमेशा समाज के लिए दर्पण का कार्य करता रहा है। यह अखबार न सिर्फ समस्याओं को उजागर करता है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों को मंच भी देता है। आज जिन चिकित्सकों को सम्मानित किया जा रहा है, वे वास्तव में विशिष्ट हैं, क्योंकि वे निस्वार्थ भाव से समाज को स्वस्थ बनाए रखने में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। डॉक्टरों का काम सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि वे मानवता की सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कठिन परिस्थितियों, सीमित संसाधनों और लगातार बढ़ती चुनौतियों के बावजूद चिकित्सक दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे रहते हैं। कोविड जैसी आपदा के समय डॉक्टरों की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में सरकार की योजना मंगल पाण्डेय ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में काफी काम हुआ है, लेकिन वे अभी भी पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। आने वाले दिनों में सरकार की योजना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) स्तर पर भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और उन्नत इलाज अपने ही इलाके में मिल सके। स्वस्थ समाज ही प्रगति की नींव- रामकृपाल यादव कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ समाज ही किसी भी राज्य और देश की प्रगति की सबसे मजबूत नींव होता है। इस दिशा में डॉक्टरों की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह से चिकित्सकों का मनोबल बढ़ता है और युवा डॉक्टरों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने इस मौके पर बिहार सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया और कहा कि सरकार स्वास्थ्य और कृषि दोनों क्षेत्रों में लगातार सुधार के लिए काम कर रही है। अलग-अलग विशेषज्ञताओं के डॉक्टर हुए सम्मानित कार्यक्रम में जनरल फिजिशियन, सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, ऑर्थोपेडिक, कार्डियोलॉजी समेत विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले चिकित्सकों ने दैनिक भास्कर का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के लिए और अधिक समर्पित भाव से काम करने की प्रेरणा देगा। ऐसे आयोजनों से डॉक्टरों और समाज के बीच विश्वास का रिश्ता और मजबूत होता है। आयोजन स्थल पर चिकित्सा जगत से जुड़े अनेक वरिष्ठ चिकित्सक, युवा डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *