हिसार में मर्डर करने गया था हिस्ट्रीशीटर मनोज:मार नहीं पाया, लौटते समय साथियों से झगड़ा हुआ, गुरुग्राम में पार्टनर ने गोली मारी

हिसार में मर्डर करने गया था हिस्ट्रीशीटर मनोज:मार नहीं पाया, लौटते समय साथियों से झगड़ा हुआ, गुरुग्राम में पार्टनर ने गोली मारी

हरियाणा के गुरुग्राम में गाजियाबाद के हिस्ट्रीशीटर मनोज ओझा मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। मनोज अपने दोस्त तनिष और टैक्सी ड्राइवर लोकेश के साथ एक व्यक्ति का मर्डर करने हिसार गया था। लौटते समय तीनों में झगड़ा हो गया। मानेसर के पास तनिष ने उसकी बगल में गोली मार दी। उसके बाद मनोज को जख्मी हालत में छोड़कर दोनों भाग गए। मनोज किसी तरह हिम्मत जुटा कर ड्राइविंग सीट पर पहुंचा और बोलेरो स्टार्ट कर 5 किमी दूर खेड़की दौला टोल तक पहुंच गया। वहां उसने टोलकर्मियों से कहा कि उसे गोली मारी गई है, अस्पताल पहुंचा दो। हालांकि, फेफड़ा फटने की वजह से बाद में उसकी मौत हो गई। मामले की जांच करते हुए मानेसर क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली के पटपड़गंज के रहने वाले टैक्सी ड्राइवर लोकेश को दिल्ली से अरेस्ट किया है। 21 साल का लोकेश 12वीं पास है। सिलसिलेवार जानिए कैसे आपस में ही उलझ गए बदमाश 12 जनवरी को खाटू श्याम गया भाई टोनी का कहना है कि मनोज राजस्थान के धार्मिक स्थल खाटू श्यामजी दर्शन के लिए गया था। दोस्त तनिष उसके साथ था। मंगलवार शाम को मनोज ओझा NH-48 दिल्ली-जयपुर हाईवे से दिल्ली की तरफ लौट रहा था। शाम को 4:48 बजे उसने अपने भाई को वाइस मैसेज में बताया कि तनिष ने उसे गोली मार दी है। घटना के बाद से तनिष लापता है। टोनी बताया कि मनोज करीब 5 बजे अपनी बोलेरो कार चलाते हुए खेड़की दौला टोल प्लाजा पर पहुंचा और एम्बुलेंस से मदद मांगी। उसने टोलकर्मियों को बताया कि 5 किमी पहले उसे किसी ने गोली मार दी है। उसे अस्पताल पहुंचाया जाए। वह घायल हालत में तड़प रहा था। मनोज की बोलेरो कार से दो लोडेड पिस्टल, मैगजीन और कुल 26 कारतूस बरामद हुए, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने हमले के दौरान जवाबी कार्रवाई करने की कोशिश की होगी। बोलेरो के लेफ्ट साइड के पायदान पर बिखरा खून
पुलिस जांच में कार के लेफ्ट साइड के पायदान यानी फुटबोर्ड पर खून के दाग मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने खून और बोलेरो की खिड़कियों से सेंपल और फिंगरप्रिंट लेकर जांच के लिए भेजे। अनुमान लगाया जा रहा है कि हमलावर को भी शायद गोली लगी होगी और यह उसका खून हो सकता है। कार के अंदर या बाहर गोली का कोई निशान नहीं है। अपराधी बैकग्राउंड, 16 मामले दर्ज
जांच में पता चला कि मनोज ओझा आपराधिक पृष्ठभूमि का था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूट और चोरी सहित कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज थे। वह दो मामलों में सजायाफ्ता था और 2025 में जमानत पर जेल से बाहर आया। पुलिस का मानना है कि यह पुरानी रंजिश या गैंग वॉर का मामला हो सकता है। क्राइम ब्रांच की टीम जांच कर रही
इस संबंध में पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि खेड़की दौला थाना पुलिस और मानेसर CIA टीम संयुक्त रूप से काम कर रही हैं। टैक्सी ड्राइवर लोकेश को अरेस्ट कर लिया है, जबकि तनिष की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इस दौरान आरोपी हत्या की वजह पूछी जाएगी। साथ ही हिसार में किस व्यक्ति का मर्डर करना था, इसकी भी जानकारी लेनी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *