राज्य में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से लोन लेकर पढ़ाई करने वाले 3,89,363 युवाओं का ब्याज माफ हो गया है। इसके बावजूद युवा पढ़ाई समाप्त होने के बाद सरकार का मूलधन नहीं लौटा रहे हैं। ऐसे युवाओं की सूची जिला स्तर पर निबंधन सह परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) ने तैयार की है। जनवरी के अंत तक राज्य के सभी 38 जिलों में 62436 युवाओं पर सर्टिफिकेट केस दर्ज होगा। पटना जिले में 6938 ने राशि लौटाना शुरू नहीं किया है। बिहार राज्य वित्त निगम की सहायक महाप्रबंधक कुमारी नीतू ने कहा कि अबतक पटना जिले में 5 हजार युवाओं को लोन मिला है। शेष आवेदनों की जांच कर तेजी से निष्पादन किया जा रहा है। लोन क्या और किसे मिलेगा? स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड लोन सरकार की ओर से किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में नामांकन लेकर पढ़ाई करने के लिए दिया जाता है। यह लोन बिहार के स्थाई निवासी को ही दिया जाता है। बिहार से इंटर पास करना जरूरी है। 2018 के बाद से लाभ मिलेगा ब्याज माफी कब से? योजना में वर्ष 2018 के बाद लोन लेने वाले युवाओं को लाभ मिलेगा। जिन्होंने लोन की किस्त ब्याज समेत जमा की है, उनकी राशि नहीं लौटेगी। लेकिन बची राशि पर ब्याज नहीं लेगी। लोन वापसी कैसे? पढ़ाई पूरी होने के एक साल बाद से लोन वापसी करनी होती है। 4 लाख लोन लेने वालों को 10 साल और कम वालों को 7 साल में मूलधन चुकाना है। कैसे मिलेगा? ऑनलाइन आवेदन करना है। दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के बाद शिक्षा विभाग और बैंक द्वारा लोन स्वीकृत कर स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जारी किया जाएगा। दस्तावेज क्या? छात्र और माता-पिता का आधार, पैन कार्ड, 10वीं-12वीं का सर्टिफिकेट।। निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक व कॉलेज का फीस स्ट्रक्चर भी देना होगा। राज्य में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से लोन लेकर पढ़ाई करने वाले 3,89,363 युवाओं का ब्याज माफ हो गया है। इसके बावजूद युवा पढ़ाई समाप्त होने के बाद सरकार का मूलधन नहीं लौटा रहे हैं। ऐसे युवाओं की सूची जिला स्तर पर निबंधन सह परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) ने तैयार की है। जनवरी के अंत तक राज्य के सभी 38 जिलों में 62436 युवाओं पर सर्टिफिकेट केस दर्ज होगा। पटना जिले में 6938 ने राशि लौटाना शुरू नहीं किया है। बिहार राज्य वित्त निगम की सहायक महाप्रबंधक कुमारी नीतू ने कहा कि अबतक पटना जिले में 5 हजार युवाओं को लोन मिला है। शेष आवेदनों की जांच कर तेजी से निष्पादन किया जा रहा है। लोन क्या और किसे मिलेगा? स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड लोन सरकार की ओर से किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में नामांकन लेकर पढ़ाई करने के लिए दिया जाता है। यह लोन बिहार के स्थाई निवासी को ही दिया जाता है। बिहार से इंटर पास करना जरूरी है। 2018 के बाद से लाभ मिलेगा ब्याज माफी कब से? योजना में वर्ष 2018 के बाद लोन लेने वाले युवाओं को लाभ मिलेगा। जिन्होंने लोन की किस्त ब्याज समेत जमा की है, उनकी राशि नहीं लौटेगी। लेकिन बची राशि पर ब्याज नहीं लेगी। लोन वापसी कैसे? पढ़ाई पूरी होने के एक साल बाद से लोन वापसी करनी होती है। 4 लाख लोन लेने वालों को 10 साल और कम वालों को 7 साल में मूलधन चुकाना है। कैसे मिलेगा? ऑनलाइन आवेदन करना है। दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के बाद शिक्षा विभाग और बैंक द्वारा लोन स्वीकृत कर स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जारी किया जाएगा। दस्तावेज क्या? छात्र और माता-पिता का आधार, पैन कार्ड, 10वीं-12वीं का सर्टिफिकेट।। निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक व कॉलेज का फीस स्ट्रक्चर भी देना होगा।


