मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 19 जनवरी को ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत सीतामढ़ी जिले का दौरा करेंगे। इस एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान वे बेलसंड अनुमंडल स्थित चंदौली पुल का उद्घाटन करेंगे और चंदौली हाईस्कूल में जन संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित संबंधित अधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। प्रशासनिक तैयारियां तेज डीएम ने मंच व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग और आपातकालीन सेवाओं सहित विभिन्न पहलुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त, सभा स्थल की तैयारी और विकासात्मक स्टॉलों के निर्माण पर भी जोर दिया जा रहा है ताकि आमजनों को सुविधा मिल सके। चंदौली पुल के निर्माण से स्थानीय लोगों में काफी खुशी का माहौल है। बाहर से आने-जाने वाले लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय निवासी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस पहल की सराहना कर रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित बेलसंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) भगवान झा ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह ‘समृद्धि यात्रा’ सीतामढ़ी जिले के लिए एक सफल, प्रभावी और ऐतिहासिक आयोजन के रूप में यादगार बन जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 19 जनवरी को ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत सीतामढ़ी जिले का दौरा करेंगे। इस एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान वे बेलसंड अनुमंडल स्थित चंदौली पुल का उद्घाटन करेंगे और चंदौली हाईस्कूल में जन संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित संबंधित अधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। प्रशासनिक तैयारियां तेज डीएम ने मंच व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग और आपातकालीन सेवाओं सहित विभिन्न पहलुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त, सभा स्थल की तैयारी और विकासात्मक स्टॉलों के निर्माण पर भी जोर दिया जा रहा है ताकि आमजनों को सुविधा मिल सके। चंदौली पुल के निर्माण से स्थानीय लोगों में काफी खुशी का माहौल है। बाहर से आने-जाने वाले लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय निवासी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस पहल की सराहना कर रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित बेलसंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) भगवान झा ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह ‘समृद्धि यात्रा’ सीतामढ़ी जिले के लिए एक सफल, प्रभावी और ऐतिहासिक आयोजन के रूप में यादगार बन जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं।


