गयाजी जिले के गुरुआ पुलिस ने बुधवार को एक छापेमारी कर लेवी मांगने से संबंधित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एसटीएफ का सहयोग लिया गया। सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी करके आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सीता भुइया उर्फ सीत भुइया के रूप में हुई है। वह अर्जुन भुइया का पुत्र है और औरंगाबाद जिले के देव थाना अंतर्गत फुलवरिया गांव का निवासी है। यह गिरफ्तारी गुरुआ थाना कांड संख्या 192/25 से संबंधित है। यह मामला 01/05/25 को धारा 308(5)/3(5) bns के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें सीता भुइया अप्राथमिक अभियुक्त था। थाना प्रभारी मनेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गयाजी जिले के गुरुआ पुलिस ने बुधवार को एक छापेमारी कर लेवी मांगने से संबंधित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एसटीएफ का सहयोग लिया गया। सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी करके आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सीता भुइया उर्फ सीत भुइया के रूप में हुई है। वह अर्जुन भुइया का पुत्र है और औरंगाबाद जिले के देव थाना अंतर्गत फुलवरिया गांव का निवासी है। यह गिरफ्तारी गुरुआ थाना कांड संख्या 192/25 से संबंधित है। यह मामला 01/05/25 को धारा 308(5)/3(5) bns के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें सीता भुइया अप्राथमिक अभियुक्त था। थाना प्रभारी मनेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


