Indian Army Day: आज इतिहास लिखेगा जयपुर, पहली बार आर्मी कैंट से बाहर सेना दिवस परेड, कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल

Indian Army Day: आज इतिहास लिखेगा जयपुर, पहली बार आर्मी कैंट से बाहर सेना दिवस परेड, कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल

Indian Army Day 2026: जयपुर: गुलाबी नगरी गुरुवार को इतिहास के एक स्वर्णिम अध्याय की साक्षी बनेगी। भारतीय सेना का 78वां सेना दिवस पहली बार दिल्ली और आर्मी कैंट से बाहर राजस्थान की राजधानी जयपुर में मनाया जा रहा है।

Indian Army Day Jaipur

बता दें कि जगतपुरा स्थित हरे कृष्णा मार्ग (महल रोड) पर होने वाली भव्य सेना दिवस परेड के जरिए जयपुर सैन्य शौर्य, पराक्रम और अनुशासन का मंच बनेगा। यह आयोजन न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है। इस परेड में भारतीय सेना की आधुनिक सैन्य शक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन होगा।

Indian Army Day Jaipur

टैंक, अत्याधुनिक तोपें, मिसाइल सिस्टम, एयर डिफेंस सिस्टम, रॉकेट लॉन्चर, ड्रोन और रोबोटिक सिस्टम दुनिया को भारतीय सेना की ताकत का संदेश देंगे। सेना के लड़ाकू हेलीकॉप्टर परेड के दौरान पुष्पवर्षा करेंगे, जबकि भारतीय वायुसेना के जगुआर फाइटर जेट्स हवाई पास्ट कर आसमान में शक्ति और शौर्य का प्रदर्शन करेंगे।

Indian Army Day Jaipur

परेड में प्रदर्शित झांकियों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ राजस्थान की समृद्ध लोक कला और संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। साथ ही नेपाली सेना के बैंड की विशेष प्रस्तुति समारोह को अंतरराष्ट्रीय रंग देगी।

Indian Army Day Jaipur

गैलेंट्री अवार्डी करेंगे परेड की अगुवानी, महिलाओं की दिखेगी भागीदारी

खास बात यह है कि आर्मी परेड की अगुवाई परमवीर चक्र, अशोक चक्र और महावीर चक्र विजेता करेंगे। यह दृश्य देशभक्ति और गर्व की भावना को और प्रबल करेगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में एक साथ देश और प्रदेश के शीर्ष सैन्य व संवैधानिक पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

Indian Army Day Jaipur

समारोह में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी, मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे शामिल होंगे।

Indian Army Day Jaipur

राजस्थान में इन सभी की एक साथ उपस्थिति अपने आप में एक ऐतिहासिक क्षण होगी। इस परेड में भैरव बटालियन, 61 कैवलरी, राजपूत रेजिमेंट, मद्रास रेजिमेंट, गढवाल रेजिमेंट के जवानों का जोश देखने को मिलेगा। साथ ही बैंड, एनसीसी कैडेटस और हथियारों के प्रदर्शन में महिलाओं की भागीदारी भी देखने को मिलेगी।

Indian Army Day Jaipur

75 मिनट की होगी परेड, शाम को शौर्य संध्या में दिखेगा सेना का पराक्रम

हरे कृष्णा मार्ग पर सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक सेना दिवस परेड होगी। सुबह 9 बजे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, डिप्टी चीफ ऑफ नेवल स्टॉफ एवं एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एडवांस्ड मुख्यालय पश्चिमी वायु कमान के साथ आर्मी एरिया स्थित प्रेरणा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे एयर कैवेलकेड से परेड स्थल आएंगे।

Indian Army Day Jaipur

सुबह 9:30 बजे परेड स्थल पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) अनिल चौहान, मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे और चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी का आगमन होगा। इसके बाद 10 मिनट का अवॉर्ड समारोह होगा, जिसमें वीरांगनाओं का सम्मान किया जाएगा। सुबह 10:10 बजे सेना परेड शुरू होगी, जो सुबह 11:25 बजे तक चलेगी।

Indian Army Day Jaipur

परेड के बाद गणमान्य अतिथियों के साथ संवाद होगा और दोपहर 12:30 बजे समारोह का समापन होगा। शाम को 5 से 7 बजे तक एसएमएस स्टेडियम में शौर्य संध्या का आयोजित होगी। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शौर्य संध्या में वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों का सम्मान, भव्य ड्रोन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Indian Army Day Jaipur

बिना वैध आईडी के प्रवेश नहीं

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिना वैध आईडी के प्रवेश नहीं मिलेगा। आमजन को प्रवेश के लिए सुबह 8:45 बजे तक ही पहुंचना होगा। इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। समारोह के बीच उठकर भी नहीं जा पाएंगे। समारोह स्थल पर कैमरा, पर्स सहित कई वस्तुओं पर प्रतिबंध रहेगा। बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में सेना, पुलिस और खुफिया एजेंसियां तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *