चित्तौड़गढ़ में दो बाइक्स की आमने-सामने टक्कर, 3 मौत:दो युवकों की हालत गंभीर; छोटीसादड़ी-निंबाहेड़ा मार्ग पर हुआ हादसा

चित्तौड़गढ़ में दो बाइक्स की आमने-सामने टक्कर, 3 मौत:दो युवकों की हालत गंभीर; छोटीसादड़ी-निंबाहेड़ा मार्ग पर हुआ हादसा

दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बुधवार रात, छोटीसादड़ी-निंबाहेड़ा हाईवे पर रात करीब 8 से 9 बजे के बीच हुआ। कोतवाली थानाधिकारी रामसुमेर मीणा पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल निंबाहेड़ा पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने धोलापानी क्षेत्र निवासी मृतक गंगाराम और छोटू के शवों को निंबाहेड़ा जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। घायल राहुल मीणा को आगे के उपचार के लिए निंबाहेड़ा में भर्ती किया गया है। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार युवकों में से हर्षित गोयल पुत्र शैलेश गोयल की भी दुर्घटना में मौत हो गई। उनके शव को छोटीसादड़ी के उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। दूसरे घायल युवक पंकज प्रजापत पुत्र नंदलाल प्रजापत का इलाज उप जिला अस्पताल छोटीसादड़ी में चल रहा है। निंबाहेड़ा विधायक ने घायलों का हाल जाना हादसे की सूचना मिलने पर पूर्व यूडीएच मंत्री और निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी निंबाहेड़ा के जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और पीएमओ डॉ. राघव सिंह तथा नर्सिंग अधीक्षक जितेंद्र सिंघवी को उचित उपचार के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, तहसीलदार घनश्याम जरवार सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *