मलपुरा में रिटायर्ड सूबेदार के घर दिनदहाड़े चोरी:लाखों के आभूषण और नकदी गायब, पुलिस जांच में जुटी

मलपुरा में रिटायर्ड सूबेदार के घर दिनदहाड़े चोरी:लाखों के आभूषण और नकदी गायब, पुलिस जांच में जुटी

आगरा के मलपुरा कस्बे में एक रिटायर्ड सूबेदार के घर दिनदहाड़े लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। रिटायर्ड सूबेदार देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपने गांव के घर गए थे, जहां निर्माण कार्य चल रहा है। उनकी पत्नी पुष्पा देवी घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर मंदिर पूजा करने गई थीं। शाम लगभग 5 बजे जब वे घर लौटे तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। चोर दिनदहाड़े दीवार फांदकर घर में घुसे। उन्होंने कमरों के ताले तोड़े और अलमारी में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण तथा लगभग 80 हजार रुपये नकद चुरा लिए। देवेंद्र पाल ने बताया कि उनका पुराना मकान दोबारा बन रहा है, जिसके कारण वे अपनी पत्नी के साथ मलपुरा कस्बे में छोटी नहर के पास बने अपने छोटे घर में रह रहे थे। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मलपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *