नवयुग कन्या महाविद्यालय में कंबल वितरण:मकर संक्रांति पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सर्दी से राहत मिलेगी

नवयुग कन्या महाविद्यालय में कंबल वितरण:मकर संक्रांति पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सर्दी से राहत मिलेगी

मकर संक्रांति के अवसर पर राजेंद्र नगर स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कंबल वितरित किए गए। यह वितरण महाविद्यालय की कम्युनिटी सर्विस प्रमोशन कमेटी द्वारा सर्दी से बचाव के लिए आयोजित किया गया था। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मंजुला उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि मकर संक्रांति केवल एक पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के प्रति संवेदना और सहयोग का संदेश देती है। उन्होंने भारतीय संस्कृति में दान और सेवा के महत्व के बारे में बताया। कर्मचारियों के चेहरों पर संतोष की झलक दिखी कंबल प्राप्त कर कर्मचारियों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन और कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उन्हें सम्मान और अपनत्व का एहसास कराते हैं। इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि शिक्षण संस्थान केवल ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले संवेदनशील मंच भी हैं। ये लोग शामिल हुए इस सेवा कार्य में कम्युनिटी सर्विस प्रमोशन कमेटी की पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। डॉ. गीताली रस्तोगी, प्रोफेसर शर्मिता नंदी, प्रोफेसर संगीता कोतवाल, प्रोफेसर सुषमा त्रिवेदी, प्रोफेसर रीता तिवारी और डॉ. मेघना यादव कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। महाविद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं भी इस अवसर पर मौजूद थीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *