अरब सागर की हलचल और पश्चिमी विक्षोभ का आपस में टकराव, बारिश का अलर्ट, 48 घंटे बाद मौसम में परिवर्तन

अरब सागर की हलचल और पश्चिमी विक्षोभ का आपस में टकराव, बारिश का अलर्ट, 48 घंटे बाद मौसम में परिवर्तन

IMD Alert about rain मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि दिन में धूप निकल रही है लेकिन शाम को गलन शुरू हो जाती है। उत्तर पश्चिमी हवाएं दिन में 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं। अगले हफ्ते में बारिश की संभावना बन रही है। अरब सागर में होने वाली हलचल का असर उत्तर भारत पर भी दिखाई पड़ेगा। इसी बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इन दोनों के आपस में टकराव के कारण मौसम में परिवर्तन आएगा और बादल बनने के साथ बारिश भी हो सकती है। जनवरी के आखिरी दिनों में निश्चित रूप से बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले 24 से 48 घंटे में मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आने वाला है। न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दिन में गर्मी और रात में सर्दी बनी रहेगी।

बरेली, हिंडन, सरसावा में विजिबिलिटी जीरो

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि दिन में धूप निकली। ‌पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर जारी रहने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली आईएएफ, हिंडन आईएएफ और सरसावा आईएएफ में विजिबिलिटी जीरो डिग्री दर्ज की गई, जबकि बरेली में 20 मी, शाहजहांपुर में 30 मी, मुरादाबाद और नजीबाबाद में 50 मी, मुजफ्फरनगर में 100 मीटर और अलीगढ़ में डेढ़ सौ मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई है।

16 जनवरी को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। ‌15, 19, 20, और 21 जनवरी को कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा।‌ कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। फिलहाल कानपुर मंडल में बारिश की कोई संभावना नहीं है। ‌

पिछले 24 घंटे में मेरठ सबसे ठंडा

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में मेरठ का तापमान सबसे कम 3.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अयोध्या का 3.5, मुजफ्फरनगर का 4.2, हरदोई और फुरसतगंज का 4.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त प्रदेश में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री के बीच रहा।

झांसी का तापमान सबसे अधिक दर्ज

जबकि पिछले 24 घंटे में झांसी का तापमान सबसे अधिक 24.02 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद कानपुर इंडियन एयर फोर्स का 23.6, हमीरपुर का 23, बनारस का 23.02, और बहराइच का 23 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में सबसे कम बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, और मुजफ्फरनगर में दर्ज किया गया। यहां का तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच रहा। ‌

इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में येलो अलर्ट है, जिसके अनुसार 15 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना से अति घना कोहरा छाया रहेगा। जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। ‌

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *