रांची के दो नाबालिग बच्चे शाजापुर में लापता:प्रशासन और स्वयंसेवक तलाश में जुटे; लोगों से सहयोग की अपील की

रांची के दो नाबालिग बच्चे शाजापुर में लापता:प्रशासन और स्वयंसेवक तलाश में जुटे; लोगों से सहयोग की अपील की

झारखंड के रांची जिले के पूर्वी थाना क्षेत्र मल्हार टोली निवासी दो नाबालिग आशा (5) और अंशिका (4), 9 जनवरी 2026 से लापता हैं। इन बच्चों की तलाश शाजापुर जिले में की जा रही है। प्रशासन और स्वयंसेवक सक्रिय मामले की जानकारी झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष को दी गई। शाजापुर के प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष आनंद कुमार तिवारी के निर्देश पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है। शाजापुर जिले में स्वयंसेवक, पैरालीगल वॉलंटियर्स, जन साहस टीम और स्थानीय एनजीओ बच्चों की खोज में प्रशासन के साथ सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन और स्वयंसेवक बच्चों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नमिता बौरासी ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि बच्चों के बारे में कोई सूचना मिले तो तुरंत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर, संबंधित अधिकारियों, जिला प्रशासन या पुलिस अधीक्षक कार्यालय को सूचित करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *