मेरठ में अवैध कॉलोनी पर मेडा की चुप्पी:पूर्व की कार्रवाई पर उठे सवाल, अफ़सर जवाब देने से बच रहे

मेरठ में अवैध कॉलोनी पर मेडा की चुप्पी:पूर्व की कार्रवाई पर उठे सवाल, अफ़सर जवाब देने से बच रहे

मेरठ में अवैध कॉलोनीयों पर बुलडोजर के साथ फोटो सेशन कर बड़ी कार्यवाही का ढिंढोरा पीटने वाला मेडा यानी मेरठ विकास प्राधिकरण 40 बीघा जमीन पर अवैध रूप से खड़ी की जा रही कॉलोनी के मामले में चुप्पी साध रहा है। मामले में पूछे जा रहे सवालों से जिम्मेदार पीछे भाग रहे हैं। यह मामला न्यू इस्लामनगर, फतेउल्लापुर रोड से जुड़ा है, जहां महताब मलिक नामक व्यक्ति कथित तौर पर 40 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी विकसित कर रहा है। यहां प्लॉटिंग की जा रही है, सड़कों का निर्माण हो चुका है और बिजली-पानी की व्यवस्था भी की जा रही है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस अवैध कॉलोनी के खिलाफ कई बार शिकायतें की गई हैं, लेकिन मेडा द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे सवाल उठते हैं कि क्या प्राधिकरण को इस बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध निर्माण की जानकारी नहीं है, और यदि है, तो कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। मेडा की इस चुप्पी से उसकी पूर्व की कार्रवाइयों की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। लोग संदेह व्यक्त कर रहे हैं कि क्या पहले की गई कार्रवाईयां केवल दिखावा थीं। इस पूरे मामले में जब संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कैमरे के सामने आने और स्पष्ट जवाब देने से इनकार कर दिया। कोई भी अधिकारी इस विषय पर टिप्पणी करने को तैयार नहीं है। अब जनता की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि क्या इस अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलेगा या यह मामला भी फाइलों में ही दबकर रह जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *