हापुड़ में वेटरन डे के अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी के सरकारी आवास पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतुल्य गंगा ट्रस्ट हापुड़ के अध्यक्ष और पूर्व सैनिक इरकान चौधरी को समाज सेवा के लिए प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। रिटायर्ड ब्रिगेडियर तोमर और शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं को भी प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने भारतीय सेनाओं की बहादुरी की सराहना की और सैनिकों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने पूर्व सैनिकों को अपने आवासीय उद्यान का भ्रमण कराया और जलपान की व्यवस्था की। इस कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल विवेक सिंह सहित कई अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।


