एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी की गिरफ्तारी की निंदा:सुनील कृष्ण बोले- पुलिस की यह कार्यवाही लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला

एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण चौधरी की गिरफ्तारी की निंदा:सुनील कृष्ण बोले- पुलिस की यह कार्यवाही लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला

वाराणसी में मनरेगा का नाम बदलने का विरोध कर रहे राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के साथ पुलिस के व्यवहार की कांग्रेस ने कटु निंदा की है। पुलिस की कथित बर्बरता एवं उनके परिजनों को परेशान किए जाने की घटनाओं को लेकर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय, कमला नेहरू भवन के समक्ष प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। महिलाओं व बच्चों को परेशान करने की घटनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी में आक्रोश ज्ञापन में कहा गया है कि वाराणसी में दिनांक 11 जनवरी को SIR, वोट चोरी एवं केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ। आंदोलन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के साथ पुलिस द्वारा की गई बर्बरता, गिरफ्तारी एवं उनके परिवारजनों विशेषकर महिलाओं व बच्चों को परेशान किए जाने की घटनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी में भारी आक्रोश व्याप्त है।
इस अवसर पर नेताओं ने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला। भाजपा सरकार के इशारे पर किया गया यह पुलिसिया दमन अस्वीकार्य जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा भाजपा सरकार के इशारे पर किया गया यह पुलिसिया दमन अस्वीकार्य है। लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने की हर कोशिश के खिलाफ कांग्रेस पार्टी मजबूती से खड़ी है और यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।” सरकार पुलिस के माध्यम से विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण रानू ने कड़े शब्दों में कहा यह केवल एनएसयूआई पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला है। शांतिपूर्ण विरोध से घबराई भाजपा सरकार पुलिस के माध्यम से विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। कार्यकर्ताओं को लॉकअप में डालना और उनके घरों पर जाकर महिलाओं व बच्चों को डराना घोर निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी इस तानाशाही रवैये का डटकर जवाब देगी और एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर लोकतंत्र की रक्षा करेगा। गंभीर मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सरकार दमन कर रही
पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सरकार दमन का रास्ता अपना रही है। कांग्रेस पार्टी संविधान और जनहित के सवाल पर किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगी।”
पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहा आज असहमति को अपराध बनाया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस का इतिहास संघर्षों का रहा है। भाजपा सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि दमन से विपक्ष की आवाज दबाई नहीं जा सकती।
कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि दोषी अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई हो तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए, अन्यथा आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य राम अवध पासी , राजकुमार पांडे ,सेवा दल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, महिला महानगर अध्यक्ष नाजिश फातिमा, एनएसयूआई अध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता, उमेश उपाध्याय, पूर्व सभासद जनार्दन मिश्रा, डॉक्टर विनोद गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह फास्टर विजय श्रीवास्तव, कल्लू शर्मा, प्रेम प्रकाश पांडे, धर्मेंद्र यादव, सतीश सिंह, शत्रुघ्न सिंह आदि मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *