संजय सरावगी और सम्राट चौधरी ने एक-दूसरे को खिलाया तिलकुट:बीजेपी ऑफिस में हुआ दही-चूड़ा भोज, म्यूजिक आर्टिस्ट ने भी किया परफॉर्म

संजय सरावगी और सम्राट चौधरी ने एक-दूसरे को खिलाया तिलकुट:बीजेपी ऑफिस में हुआ दही-चूड़ा भोज, म्यूजिक आर्टिस्ट ने भी किया परफॉर्म

मकर संक्रांति के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय परिसर में आज भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा कार्यकर्ता मिलन समारोह सह दही-चूड़ा भोज का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ सभी जिलों से कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक दूसरे को अपने हाथों से तिलकुट खिलाया। वहीं पार्टी कार्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें कई सारे म्यूजिक आर्टिस्ट ने अपना परफॉर्मेंस दिया। कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ेगी आपसी भाईचारा कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने की। इस मौके पर उन्होंने मकर संक्रांति और दही-चूड़ा भोज की परंपरा को भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संगठन की जड़ों को मजबूत करते हैं और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी आत्मीयता और ऊर्जा का संचार करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह, संगठनात्मक एकजुटता और सामाजिक समरसता ही भाजपा की वास्तविक शक्ति है। मकर संक्रांति सूर्य देव के उत्तरायण होने और प्रकृति में नई ऊर्जा के संचार का पर्व है। यह दिन शुभ परिवर्तन, आत्मबल और सकारात्मक सोच का प्रतीक है। सम्राट चौधरी ने भी दी मकर संक्रांति की बधाई इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे और दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि बिहार में मकर संक्रांति के दिन दही-चूड़ा का भोज लोक-संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। इस दिन सात्विक भोजन करने की परंपरा है और इसी कारण बिहार में दही-चूड़ा खाने की विशेष मान्यता है। वहीं उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस पर्व को स्नान, दान, दया, धर्म और कर्तव्यपरायणता का प्रतीक बताते हुए कहा कि मकर संक्रांति समाज में सकारात्मकता और सेवा भाव का संदेश देती है। उन्होंने भगवान भास्कर से बिहार वासियों के जीवन में स्वास्थ्य, समृद्धि, प्रकाश और नई ऊर्जा के संचार की कामना की। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति से शुभ दिनों की शुरुआत होती है। यह पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण, पवित्र और शुभ माना जाता है। इस तरह के आयोजन संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करते हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय परिसर में आज भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा कार्यकर्ता मिलन समारोह सह दही-चूड़ा भोज का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ सभी जिलों से कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक दूसरे को अपने हाथों से तिलकुट खिलाया। वहीं पार्टी कार्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें कई सारे म्यूजिक आर्टिस्ट ने अपना परफॉर्मेंस दिया। कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ेगी आपसी भाईचारा कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने की। इस मौके पर उन्होंने मकर संक्रांति और दही-चूड़ा भोज की परंपरा को भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन संगठन की जड़ों को मजबूत करते हैं और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी आत्मीयता और ऊर्जा का संचार करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह, संगठनात्मक एकजुटता और सामाजिक समरसता ही भाजपा की वास्तविक शक्ति है। मकर संक्रांति सूर्य देव के उत्तरायण होने और प्रकृति में नई ऊर्जा के संचार का पर्व है। यह दिन शुभ परिवर्तन, आत्मबल और सकारात्मक सोच का प्रतीक है। सम्राट चौधरी ने भी दी मकर संक्रांति की बधाई इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे और दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि बिहार में मकर संक्रांति के दिन दही-चूड़ा का भोज लोक-संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। इस दिन सात्विक भोजन करने की परंपरा है और इसी कारण बिहार में दही-चूड़ा खाने की विशेष मान्यता है। वहीं उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस पर्व को स्नान, दान, दया, धर्म और कर्तव्यपरायणता का प्रतीक बताते हुए कहा कि मकर संक्रांति समाज में सकारात्मकता और सेवा भाव का संदेश देती है। उन्होंने भगवान भास्कर से बिहार वासियों के जीवन में स्वास्थ्य, समृद्धि, प्रकाश और नई ऊर्जा के संचार की कामना की। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति से शुभ दिनों की शुरुआत होती है। यह पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण, पवित्र और शुभ माना जाता है। इस तरह के आयोजन संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *