बांका जिले में पूर्वी बिहार का सबसे बड़ा पांच दिवसीय मंदार महोत्सव सह बौंसी मेला बुधवार शाम 3:30 बजे शुरू हुआ। सांसद गिरधारी यादव, विधायक रामायण मंडल, मनीष कुमार, मनोज यादव, जयंत राज और पूरन लाल टुडू ने मेले के वेलकम गेट और स्वर्गीय मुनीश्वर सिंह कृषि प्रदर्शनी का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इसके साथ ही मंदार महोत्सव मंच पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। किसी कारण बस उद्घाटन में नहीं पहुंचे बिहार के दोनों डिप्टी सीएम। मंदार महोत्सव में लाखों भीड़ उमड़ी। जिला प्रशासन रहे मुस्तैद। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों का पौधा, अंगवस्त्र, मंदार प्रतीक चिन्ह और बुके देकर स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह में बांका सांसद गिरधारी यादव, विधायक राम नारायण मंडल, मनीष कुमार, जयंत राज, बौंसी प्रमुख नीतू हेम्ब्रम, नगर पंचायत बौंसी की मुख्य पार्षद कोमल भारती, उपमुख्य पार्षद गुंजन कुमारी, जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। पांच दिवसीय इस मेले में मनोरंजन के कई विशेष आकर्षण शामिल किए गए हैं। इनमें अजमेरी नाव, रशियन झूला, नागिन शो, सम्राट जादूगर और बच्चों के लिए डिज्नीलैंड प्रमुख हैं। दूर-दराज से आए दुकानदारों द्वारा लगाए गए स्टॉल भी आगंतुकों को आकर्षित कर रहे हैं। मंदार महोत्सव की देखें PHOTOS… बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मोहा मन सांस्कृतिक मंच पर कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा गणेश वंदना और स्वागत गान से हुई। इसके बाद बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। मिक्स टेप बैंड की प्रस्तुति पर स्थानीय दर्शकों ने उत्साह दिखाया। उद्घाटन के अवसर पर 14 जनवरी को बॉलीवुड पार्श्व गायक वासिर देसाई और प्रसिद्ध गायिका सुस्वाति मलिक ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का किया इंतजाम मेले में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की है। दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, सशस्त्र बल, लाठी बल और महिला पुलिस बल की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई है। रेलवे मैदान, सीएनडी खेल मैदान, कामधेनु मंदिर, मंदार विद्यापीठ और वन प्रक्षेत्र बौंसी मुख्य द्वार सहित विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है। कृषि फार्म हाउस के समीप वीआईपी पड़ाव निर्धारित किया गया है। बांका जिले में पूर्वी बिहार का सबसे बड़ा पांच दिवसीय मंदार महोत्सव सह बौंसी मेला बुधवार शाम 3:30 बजे शुरू हुआ। सांसद गिरधारी यादव, विधायक रामायण मंडल, मनीष कुमार, मनोज यादव, जयंत राज और पूरन लाल टुडू ने मेले के वेलकम गेट और स्वर्गीय मुनीश्वर सिंह कृषि प्रदर्शनी का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इसके साथ ही मंदार महोत्सव मंच पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। किसी कारण बस उद्घाटन में नहीं पहुंचे बिहार के दोनों डिप्टी सीएम। मंदार महोत्सव में लाखों भीड़ उमड़ी। जिला प्रशासन रहे मुस्तैद। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों का पौधा, अंगवस्त्र, मंदार प्रतीक चिन्ह और बुके देकर स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह में बांका सांसद गिरधारी यादव, विधायक राम नारायण मंडल, मनीष कुमार, जयंत राज, बौंसी प्रमुख नीतू हेम्ब्रम, नगर पंचायत बौंसी की मुख्य पार्षद कोमल भारती, उपमुख्य पार्षद गुंजन कुमारी, जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। पांच दिवसीय इस मेले में मनोरंजन के कई विशेष आकर्षण शामिल किए गए हैं। इनमें अजमेरी नाव, रशियन झूला, नागिन शो, सम्राट जादूगर और बच्चों के लिए डिज्नीलैंड प्रमुख हैं। दूर-दराज से आए दुकानदारों द्वारा लगाए गए स्टॉल भी आगंतुकों को आकर्षित कर रहे हैं। मंदार महोत्सव की देखें PHOTOS… बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मोहा मन सांस्कृतिक मंच पर कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा गणेश वंदना और स्वागत गान से हुई। इसके बाद बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। मिक्स टेप बैंड की प्रस्तुति पर स्थानीय दर्शकों ने उत्साह दिखाया। उद्घाटन के अवसर पर 14 जनवरी को बॉलीवुड पार्श्व गायक वासिर देसाई और प्रसिद्ध गायिका सुस्वाति मलिक ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का किया इंतजाम मेले में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की है। दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, सशस्त्र बल, लाठी बल और महिला पुलिस बल की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई है। रेलवे मैदान, सीएनडी खेल मैदान, कामधेनु मंदिर, मंदार विद्यापीठ और वन प्रक्षेत्र बौंसी मुख्य द्वार सहित विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है। कृषि फार्म हाउस के समीप वीआईपी पड़ाव निर्धारित किया गया है।


