नवादा पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के कोतवाली गांव में छापेमारी कर चार फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में कोतवाली गांव निवासी इश्तिहार वारंटी परशुराम पासवान, जीवन पासवान, तीरों पासवान और एनबी डब्ल्यू वारंटी बिट्टू कुमार उर्फ निर्भय कुमार सिंह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इन वारंटियों के खिलाफ पहले ही न्यायालय से नोटिस जारी किए गए थे। लंबे समय से पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी, लेकिन वे पुलिस की नजर से बचते रहे। गुप्त सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सुजीत कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने सभी वारंटियों के घरों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून के अनुसार सभी आरोपी न्यायालय के समक्ष पेश किए जाएंगे। नवादा पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के कोतवाली गांव में छापेमारी कर चार फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में कोतवाली गांव निवासी इश्तिहार वारंटी परशुराम पासवान, जीवन पासवान, तीरों पासवान और एनबी डब्ल्यू वारंटी बिट्टू कुमार उर्फ निर्भय कुमार सिंह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इन वारंटियों के खिलाफ पहले ही न्यायालय से नोटिस जारी किए गए थे। लंबे समय से पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी, लेकिन वे पुलिस की नजर से बचते रहे। गुप्त सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सुजीत कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने सभी वारंटियों के घरों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून के अनुसार सभी आरोपी न्यायालय के समक्ष पेश किए जाएंगे।


