जहानाबाद जिले के गोनवां पंचायत अंतर्गत करौता गांव में मकर संक्रांति के अवसर पर जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गांव में करीब 200 कंबलों का वितरण किया गया। इस दौरान कंबल के साथ चूड़ा और तिलकुट भी दिया गया, जिससे जरूरतमंद परिवारों को पर्व की खुशी मिल सकी। इस सेवा कार्य का नेतृत्व गांव के समाजसेवी बिनोद प्रसाद सिंह ने अपनी पत्नी अहिल्या देवी के साथ किया। उनके पुत्र डॉ. अमित कुमार, जो अमेरिका में चिकित्सक हैं, ने भी इस मानवीय पहल में सहयोग प्रदान किया। उनके सहयोग से गांव के गरीब, वृद्ध और असहाय लोगों तक सहायता पहुंचाई गई। बिनोद प्रसाद सिंह मगध इंटरमीडिएट कॉलेज और मगध डिग्री कॉलेज, शकुराबाद के संस्थापक सदस्य एवं अध्यक्ष हैं। वे लंबे समय से शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सोम्या सिंह, हिमानी शर्मा, विदु शर्मा, उमेश यादव, द्वारिका शर्मा और चन्देश्वर राम (मास्टरजी) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए। कंबल वितरण के दौरान बिनोद प्रसाद सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना सामाजिक दायित्व है। कंबल पाने वाले लोगों ने इस पहल के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। जहानाबाद जिले के गोनवां पंचायत अंतर्गत करौता गांव में मकर संक्रांति के अवसर पर जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गांव में करीब 200 कंबलों का वितरण किया गया। इस दौरान कंबल के साथ चूड़ा और तिलकुट भी दिया गया, जिससे जरूरतमंद परिवारों को पर्व की खुशी मिल सकी। इस सेवा कार्य का नेतृत्व गांव के समाजसेवी बिनोद प्रसाद सिंह ने अपनी पत्नी अहिल्या देवी के साथ किया। उनके पुत्र डॉ. अमित कुमार, जो अमेरिका में चिकित्सक हैं, ने भी इस मानवीय पहल में सहयोग प्रदान किया। उनके सहयोग से गांव के गरीब, वृद्ध और असहाय लोगों तक सहायता पहुंचाई गई। बिनोद प्रसाद सिंह मगध इंटरमीडिएट कॉलेज और मगध डिग्री कॉलेज, शकुराबाद के संस्थापक सदस्य एवं अध्यक्ष हैं। वे लंबे समय से शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सोम्या सिंह, हिमानी शर्मा, विदु शर्मा, उमेश यादव, द्वारिका शर्मा और चन्देश्वर राम (मास्टरजी) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए। कंबल वितरण के दौरान बिनोद प्रसाद सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना सामाजिक दायित्व है। कंबल पाने वाले लोगों ने इस पहल के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


