हिसार जीआरपी पुलिस को सिवानी रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला है। युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हिसार जीआरपी शव को सिवानी से हिसार सिविल अस्पताल लेकर पहुंची है। शव की शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया है। रेलवे पुलिस के मुताबिक उनको सुबह सूचना मिली की एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। शव पूरी तरह सुरक्षित है और उसके सिर के पिछले तरफ चोट के निशान है और उसके दाहिने हाथ के अंगुठे में लोहे का छल्ला डला हुआ है। पुलिस का कहना है कि शव किसका और रेलवे ट्रैक पर कैसे आया इसकी गहनता से जांच चल रही है। मालगाड़ी ट्रेन के लोको पायलट ने रेलवे लाइन के बीच शव पड़े होने की सूचना दी थी। इसके बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रेन से नहीं कटा युवक, जांच जारी
जीआरपी का कहना है कि शव ट्रेन से नहीं कटा हुआ। युवक के सिर के पीछे गहरी चोट के निशान है और खून बह रहा था। प्रथम दृष्टि से ऐसा प्रतीत होता दिख रहा है कि युवक का मर्डर के बाद यहां ट्रैक पर फेंका होगा। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान होने के बाद ही इसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। युवक ने काले रंग की जैकेट और दो रंगों का स्वेटर पहना हुआ है। साथ ही पैरों में जुराब भी पहनी हुई है।


