चंदौली में फाइनेंस कर्मचारी से मारपीट का आरोप:बुलेट शोरूम मालिक पर शिकायत, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली में फाइनेंस कर्मचारी से मारपीट का आरोप:बुलेट शोरूम मालिक पर शिकायत, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के अलीनगर थानाक्षेत्र में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक बाइक शोरूम के संचालक ने ग्राहक को फाइनेंस करने के विवाद में कर्मचारी की पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित कर्मचारी अनिल कुमार गुप्ता ने अलीनगर स्थित बुलेट शोरूम के मालिक अखिलेन्द्र प्रताप सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। गुप्ता के अनुसार, शोरूम मालिक ने उन्हें अपने केबिन में बुलाया, जहां उनके साथ गाली-गलौज की गई और लात-घूसों से पिटाई की गई। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित अनिल कुमार गुप्ता ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने अलीनगर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि एक ग्राहक को बुलेट के लिए फाइनेंस करने को लेकर शोरूम संचालक नाराज था, जिसके बाद यह घटना हुई। घटना के बाद अलीनगर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अलीनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी और शोरूम मालिक, दोनों पक्षों से लिखित शिकायतें मिली हैं। पुलिस टीम को जांच के लिए लगाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *