जमुई जिला प्रशासन ने मकर संक्रांति के अवसर पर श्रीकृष्णा सिंह स्टेडियम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पतंगबाजी, रंगोली और पारंपरिक दही-चूड़ा भोज के माध्यम से पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नवीन और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल सहित जिला प्रशासन की पूरी टीम उपस्थित रही। सेना के शौर्य और राष्ट्रसेवा का प्रतीक पतंगें आसमान में लहराईं इस आयोजन का मुख्य आकर्षण भारतीय सेना के चित्रों वाली पतंगें थीं। जब सेना के शौर्य और राष्ट्रसेवा का प्रतीक ये पतंगें आसमान में लहराईं, तो पूरा स्टेडियम देशभक्ति के रंग में रंग गया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सेना के प्रति सम्मान का सशक्त संदेश बताया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मकर संक्रांति विषय पर बनाई गई रंगोलियों ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों की रचनात्मकता और सांस्कृतिक समझ की सुंदर प्रस्तुति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। डीएम बोले- जवान माइनस 50 डिग्री में करते देश सेवा इस अवसर पर जिलाधिकारी नवीन ने कहा कि हमारे जवान माइनस 50 डिग्री तापमान में रहकर देश की सुरक्षा कर रहे हैं, जिसके कारण हम सुरक्षित माहौल में त्योहार मना पाते हैं। उन्होंने बताया कि पतंगों पर सेना की तस्वीर लगाकर यह संदेश दिया गया कि हमारे जवान हमेशा हमारे दिल में हैं। जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से विकास कार्यों में जनसहयोग की अपील भी की। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने कहा कि पतंगों पर भारतीय सेना और बिहार पुलिस की तस्वीरें सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक हैं। उन्होंने इस आयोजन को सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक परंपरा और देशभक्ति का प्रेरक उदाहरण बताया। जमुई जिला प्रशासन ने मकर संक्रांति के अवसर पर श्रीकृष्णा सिंह स्टेडियम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पतंगबाजी, रंगोली और पारंपरिक दही-चूड़ा भोज के माध्यम से पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नवीन और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल सहित जिला प्रशासन की पूरी टीम उपस्थित रही। सेना के शौर्य और राष्ट्रसेवा का प्रतीक पतंगें आसमान में लहराईं इस आयोजन का मुख्य आकर्षण भारतीय सेना के चित्रों वाली पतंगें थीं। जब सेना के शौर्य और राष्ट्रसेवा का प्रतीक ये पतंगें आसमान में लहराईं, तो पूरा स्टेडियम देशभक्ति के रंग में रंग गया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सेना के प्रति सम्मान का सशक्त संदेश बताया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मकर संक्रांति विषय पर बनाई गई रंगोलियों ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों की रचनात्मकता और सांस्कृतिक समझ की सुंदर प्रस्तुति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। डीएम बोले- जवान माइनस 50 डिग्री में करते देश सेवा इस अवसर पर जिलाधिकारी नवीन ने कहा कि हमारे जवान माइनस 50 डिग्री तापमान में रहकर देश की सुरक्षा कर रहे हैं, जिसके कारण हम सुरक्षित माहौल में त्योहार मना पाते हैं। उन्होंने बताया कि पतंगों पर सेना की तस्वीर लगाकर यह संदेश दिया गया कि हमारे जवान हमेशा हमारे दिल में हैं। जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से विकास कार्यों में जनसहयोग की अपील भी की। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने कहा कि पतंगों पर भारतीय सेना और बिहार पुलिस की तस्वीरें सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक हैं। उन्होंने इस आयोजन को सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक परंपरा और देशभक्ति का प्रेरक उदाहरण बताया।


