बक्सर में मकर संक्राति के दिन एक मां ने 3 बच्चों संग जहर खा लिया। घटना में एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, महिला और दो बच्चों का इलाज जारी है। मृतक बच्चे की पहचान अर्जुन कुमार(3) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में महिला रूबी देवी(26), बेटा करण कुमार(6) और बेटी राधा(2) के रूप में हुई है। तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन गांव की है।2020 में रूबी के पहले पति की मौत हो गई थी। इसके बाद 2021 में रूबी ने अपने देवर से दूसरी शादी की थी। अचानक बिगड़ी तबीयत, मच गई अफरा-तफरी घटना के बाद जब महिला और बच्चों की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, तो घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने बिना देर किए सभी को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने सभी की हालत गंभीर बताते हुए तत्काल बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में मासूम ने तोड़ा दम सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तीन वर्षीय अर्जुन कुमार की मौत हो गई। अर्जुन की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं 25 वर्षीय महिला रूबी देवी और उसके दो अन्य बच्चे—करण कुमार (6 वर्ष) और राधा (डेढ़ वर्ष)—की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। महिला की दूसरी शादी, जटिल पारिवारिक स्थिति मिली जानकारी के अनुसार, रसेन गांव निवासी स्वर्गीय राजकुमार चौहान की पत्नी रूबी देवी की यह दूसरी शादी थी। पहले पति राजकुमार चौहान की करीब पांच वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद परिवार और समाज के दबाव में रूबी देवी ने अपने देवर जितेंद्र चौहान से विवाह किया था।रूबी देवी के कुल तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा करण कुमार पहले पति से है, जबकि अर्जुन और राधा दूसरे पति जितेंद्र चौहान से थे। इस दर्दनाक घटना में अर्जुन की जान चली गई। दिल्ली में मजदूरी करता है पति पति जितेंद्र चौहान ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। वह मकर संक्रांति के मौके पर ही गांव लौटा था। जितेंद्र के अनुसार, उसकी पत्नी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से काफी परेशान थी और पारिवारिक तनाव झेल रही थी। एक दिन पहले भी किया था जहर खाने का प्रयास जितेंद्र चौहान ने यह भी बताया कि घटना से एक दिन पहले रूबी देवी ने जहर खाने की कोशिश की थी। इसकी सूचना 112 नंबर पर दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी और समझाइश के बाद उस समय मामला शांत करा दिया गया था। हालांकि अगले ही दिन यह दर्दनाक घटना हो गई। सास-बहू विवाद बना तनाव की वजह परिजनों के अनुसार, घर में अक्सर रूबी देवी और उसकी सास के बीच विवाद होता रहता था। रूबी देवी अलग खाना बनाकर रहती थी, जबकि परिवार चाहता था कि वह सास के साथ मिल-जुलकर रहे। इसी बात को लेकर घर में लगातार तनाव का माहौल बना रहता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी पारिवारिक कलह और मानसिक दबाव के कारण महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया। खेतों में छिड़काव वाला कीटनाशक पिलाने की आशंका प्राथमिक जानकारी के अनुसार, महिला ने खेतों में छिड़काव के लिए इस्तेमाल होने वाला कीटनाशक ‘505’ कहीं से लाकर पहले खुद और फिर अपने तीनों बच्चों को पिला दिया। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कीटनाशक कहां से और कैसे लाया गया। पुलिस जांच में जुटी, गांव में मातम घटना की सूचना मिलने पर राजपुर थाना प्रभारी निवास कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इलाज के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस हृदयविदारक घटना के बाद रसेन गांव में मातम का माहौल है। मासूम अर्जुन की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और लोग पारिवारिक तनाव के बढ़ते मामलों पर चिंता जता रहे हैं। बक्सर में मकर संक्राति के दिन एक मां ने 3 बच्चों संग जहर खा लिया। घटना में एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, महिला और दो बच्चों का इलाज जारी है। मृतक बच्चे की पहचान अर्जुन कुमार(3) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में महिला रूबी देवी(26), बेटा करण कुमार(6) और बेटी राधा(2) के रूप में हुई है। तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन गांव की है।2020 में रूबी के पहले पति की मौत हो गई थी। इसके बाद 2021 में रूबी ने अपने देवर से दूसरी शादी की थी। अचानक बिगड़ी तबीयत, मच गई अफरा-तफरी घटना के बाद जब महिला और बच्चों की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, तो घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने बिना देर किए सभी को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने सभी की हालत गंभीर बताते हुए तत्काल बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में मासूम ने तोड़ा दम सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तीन वर्षीय अर्जुन कुमार की मौत हो गई। अर्जुन की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं 25 वर्षीय महिला रूबी देवी और उसके दो अन्य बच्चे—करण कुमार (6 वर्ष) और राधा (डेढ़ वर्ष)—की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। महिला की दूसरी शादी, जटिल पारिवारिक स्थिति मिली जानकारी के अनुसार, रसेन गांव निवासी स्वर्गीय राजकुमार चौहान की पत्नी रूबी देवी की यह दूसरी शादी थी। पहले पति राजकुमार चौहान की करीब पांच वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद परिवार और समाज के दबाव में रूबी देवी ने अपने देवर जितेंद्र चौहान से विवाह किया था।रूबी देवी के कुल तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा करण कुमार पहले पति से है, जबकि अर्जुन और राधा दूसरे पति जितेंद्र चौहान से थे। इस दर्दनाक घटना में अर्जुन की जान चली गई। दिल्ली में मजदूरी करता है पति पति जितेंद्र चौहान ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। वह मकर संक्रांति के मौके पर ही गांव लौटा था। जितेंद्र के अनुसार, उसकी पत्नी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से काफी परेशान थी और पारिवारिक तनाव झेल रही थी। एक दिन पहले भी किया था जहर खाने का प्रयास जितेंद्र चौहान ने यह भी बताया कि घटना से एक दिन पहले रूबी देवी ने जहर खाने की कोशिश की थी। इसकी सूचना 112 नंबर पर दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी और समझाइश के बाद उस समय मामला शांत करा दिया गया था। हालांकि अगले ही दिन यह दर्दनाक घटना हो गई। सास-बहू विवाद बना तनाव की वजह परिजनों के अनुसार, घर में अक्सर रूबी देवी और उसकी सास के बीच विवाद होता रहता था। रूबी देवी अलग खाना बनाकर रहती थी, जबकि परिवार चाहता था कि वह सास के साथ मिल-जुलकर रहे। इसी बात को लेकर घर में लगातार तनाव का माहौल बना रहता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी पारिवारिक कलह और मानसिक दबाव के कारण महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया। खेतों में छिड़काव वाला कीटनाशक पिलाने की आशंका प्राथमिक जानकारी के अनुसार, महिला ने खेतों में छिड़काव के लिए इस्तेमाल होने वाला कीटनाशक ‘505’ कहीं से लाकर पहले खुद और फिर अपने तीनों बच्चों को पिला दिया। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कीटनाशक कहां से और कैसे लाया गया। पुलिस जांच में जुटी, गांव में मातम घटना की सूचना मिलने पर राजपुर थाना प्रभारी निवास कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इलाज के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस हृदयविदारक घटना के बाद रसेन गांव में मातम का माहौल है। मासूम अर्जुन की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और लोग पारिवारिक तनाव के बढ़ते मामलों पर चिंता जता रहे हैं।


