दमोह में बुंदेली महोत्सव 16 जनवरी से:साइकिल मैराथन से शुभारंभ, 1 फरवरी तक होंगे आयोजन

दमोह शहर के तहसील ग्राउंड में 16 जनवरी से बुंदेली दमोह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बुंदेली गौरव न्यास द्वारा आयोजित यह महोत्सव 1 फरवरी तक चलेगा। इसका शुभारंभ गर्ल्स साइकिल मैराथन के साथ होगा। आयोजन समिति ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि 16 जनवरी को कलेक्ट्रेट से तहसील ग्राउंड तक गर्ल्स साइकिल मैराथन निकाली जाएगी, जिसके बाद महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन होगा। महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। दिन में खेल प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि रात में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। बुंदेली कला और व्यंजनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महोत्सव में बुंदेली व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही, बुंदेलखंड के प्रचलित नृत्य और गायन की प्रस्तुतियां भी कलाकार मंच के माध्यम से देंगे। इस भव्य आयोजन में लगभग 350 दुकानों के स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जहां लोग विभिन्न प्रकार की खरीदारी कर सकेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *