कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस को लेकर दावा किया है कि वह भारत सरकार के लिए काम कर रहा है। इस संबंध में कनाडा की ग्लोबल न्यूज ने RCMP की गोपनीय रिपोर्ट के 3 पन्ने जारी किए हैं। इनमें कई जगह लॉरेंस गैंग के भारत सरकार से संबंधों का जिक्र किया गया है। RCMP की राष्ट्रीय सुरक्षा शाखा की तैयार की गई इस रिपोर्ट में लॉरेंस गैंग को हिंसक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन करार दिया है। जो कनाडा समेत कई देशों में बढ़ रहा है। यह रिपोर्ट ऐसे वक्त पर सामने आई है, जब कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत के साथ व्यापारिक संबंध मजबूत करने की दिशा में कदम उठा रहे हैं। वह खुद भी भारत आ सकते हैं। हालांकि, कनाडा के सिख संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। जानिए, RCMP की रिपोर्ट में क्या-क्या दावे… सिख संगठन बोला- कनाडा सरकार मुद्दे को दबा रही
वर्ल्ड सिख ऑर्गेनाइजेशन ऑफ कनाडा के प्रवक्ता बलप्रीत सिंह ने कहा, RCMP और कनाडा सरकार को यह पूरी तरह से पता है कि लॉरेंस गैंग कनाडा में व्यक्तियों को निशाना बनाने के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए इस वास्तविकता को नजरअंदाज किया जा रहा है और छिपाया जा रहा है। लॉरेंस को आतंकी घोषित कर चुकी कनाडा सरकार
करीब 3 महीने पहले कनाडा सरकार ने भारत में एक्टिव लॉरेंस गैंग को आतंकी संगठन घोषित कर दिया था। जिसमें कहा गया कि यह गैंग सिर्फ भारत में ही नहीं, कनाडा में भी क्राइम कर रहा है। कनाडा के पब्लिक सिक्योरिटी मिनिस्टर गैरी अनंदसंगरी ने कहा था कि हिंसा और आतंक का कनाडा में कोई स्थान नहीं है, विशेष रूप से वे जो किसी विशेष समुदाय को डर के माहौल में रखने के उद्देश्य से किए जाते हैं। इसके चलते लॉरेंस गैंग को कनाडा के क्रिमिनल कोड के तहत आतंकवादी संगठन करार दिया जाता है।
दावा- लॉरेंस गैंग भारत सरकार के लिए काम कर रहा:कनाडा पुलिस की सीक्रेट रिपोर्ट सामने आई, इसमें निज्जर हत्याकांड का भी जिक्र


