Toxic Cast Fees: विवादों के बाद टॉक्सिक में Yash की फीस चर्चा में, कियारा-हुमा भी नहीं रहीं पीछे

Toxic Cast Fees: विवादों के बाद टॉक्सिक में Yash की फीस चर्चा में, कियारा-हुमा भी नहीं रहीं पीछे

Toxic Cast Fees: साउथ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स‘ इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म के टीजर ने पहले ही दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं और यश का ‘राया’ वाला अवतार हर तरफ छाया हुआ है। इस एक्शन थ्रिलर में न केवल यश, बल्कि कियारा आडवाणी और नयनतारा जैसे बड़े स्टार्स भी नजर आने वाले हैं। विवादों के बीच अब फिल्म के स्टारकास्ट की कथित तौर पर फीस का खुलासा हुआ है, जिसे सुनकर फैंस के होश उड़ गए हैं।

यश (राया)

फिल्म के हीरो और को-राइटर से ग्लोबल हीरो बन चुके यश ‘टॉक्सिक’ में अहम भूमिका निभा रहे हैं। खबरों के अनुसार, इस फिल्म के लिए यश ने 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। मजेदार बात ये है कि यश केवल एक्टिंग ही नहीं कर रहे, बल्कि वे इस फिल्म के को-राइटर भी हैं।

इतना ही नहीं, कियारा आडवाणी और नयनतारा की भारी-भरकम फीस ने फिल्म में फीमेल लीड्स को भी तगड़ी सैलरी मिली है। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ‘नादिया’ का रोल निभा रही हैं, जिसके लिए उन्होंने 15 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। तो वहीं, साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा फिल्म में ‘गंगा’ के रोल में दिखेंगी। उनका लुक काफी खतरनाक है और उन्होंने इस फिल्म के लिए 12 से 18 करोड़ रुपये के बीच फीस ली है।

रुक्मिणी वसंत

फिल्म में ‘मेलिसा’ का स्टाइलिश रोल निभाने वाली रुक्मिणी ने 3 से 5 करोड़ रुपये की फीस वसूली है।

तारा सुतारिया

ग्लैमरस और खतरनाक ‘रेबेका’ के रोल के लिए तारा सुतारिया को 2 से 3 करोड़ रुपये मिले हैं।

हुमा कुरैशी

फिल्म में ‘एलिजाबेथ’ के धमाकेदार रोल के लिए हुमा कुरैशी ने लगभग 2 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

बता दें, गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 19 मार्च 2026 को थिएटरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का मुकाबला रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से होगा, जिसने हाल ही में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब देखना मजेदार होगा कि यश का जादू ‘धुरंधर’ की बादशाहत को चुनौती दे पाता है या नहीं। फिलहाल, फिल्म के टीजर और स्टारकास्ट की फीस ने दर्शकों की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *