करनाल के खेत से अगवा कर किशोर से मारपीट:अगले दिन बेहोशी हालत में मिला,पांच नकाबपोशों ने हाथ-पैर बांधकर खेत में छोड़ा

करनाल के खेत से अगवा कर किशोर से मारपीट:अगले दिन बेहोशी हालत में मिला,पांच नकाबपोशों ने हाथ-पैर बांधकर खेत में छोड़ा

करनाल जिले के घरौंडा क्षेत्र में एक किशोर के साथ अगवा कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। खेत से गांव लौटते समय नकाबपोशों ने उसे जबरन ईख के खेत में खींच लिया। हाथ-पैर और मुंह बांधकर उसके साथ मारपीट की गई। हमलावर मौके से फरार हो गए। अगले दिन किशोर बेहोशी हालत में खेत में मिला, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेत से लौटते समय हुई वारदात
गांव मुण्डोगढ़ी का एक नाबालिग उस्मान चौरा गांव के प्राइवेट स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है। 12 जनवरी को शाम करीब पांच बजे वह अपने खेत से गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गांव गुण्डोगढ़ी निवासी अनवर उर्फ भुगड़ा के ईख के खेत के सामने पहुंचा, तभी ईख से पांच अज्ञात लोग निकले। सभी ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। हाथ-पैर बांधकर की मारपीट
शिकायतकर्ता छात्र के अनुसार हमलावरों ने उसे पकड़कर ईख के खेत के अंदर खींच लिया। वहां उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और मुंह भी कपड़े से बंद कर दिया। इसके बाद उसे खेत के बीचों-बीच लिटाकर मारपीट की गई। कुछ देर बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। अगले दिन बेहोशी हालत में मिला
13 जनवरी को छात्र ईख के खेत में बेहोशी हालत में पड़ा मिला। गांव के लोगों ने उसे देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को उपचार के लिए सीएचसी घरौंडा में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दर्ज किया मामला
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां पीड़ित छात्र और उसके परिजन मौजूद मिले। बयान दर्ज करने के बाद थाना घरौंडा में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि छात्र की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहनता और हर एक पहलू पर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर ही आगामी कार्रवाई होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *