मंत्री संतोष कुमार सुमन मंगलवार को जहानाबाद में एक मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगामी यात्रा को बिहार के लिए सुखद और लाभकारी बताया। यह समारोह जिला मुख्यालय के राजा बाजार बभना स्थित एक होटल में पूर्व जिला पार्षद कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। मंत्री सुमन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के समग्र विकास के लिए संकल्पित हैं और उनकी प्रत्येक यात्रा विकास के नए आयाम स्थापित करती है। उन्होंने याद दिलाया कि विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान बिहारवासियों को कई महत्वपूर्ण सौगातें दी थीं। उसी कड़ी में आगामी यात्रा को भी मंत्री ने बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरान मुख्यमंत्री प्रत्येक जिले का भ्रमण कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे और जमीनी हकीकत को समझेंगे। मंत्री के अनुसार, यह बिहार के लिए सौभाग्य की बात है कि राज्य का मुखिया स्वयं आम लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं और जरूरतों को सुनता है। विकास से जुड़ी योजनाओं की होगी घोषणा संतोष कुमार सुमन ने विश्वास दिलाया कि इस यात्रा में भी मुख्यमंत्री द्वारा विकास से जुड़ी कई नई योजनाओं की घोषणा की जा सकती है, जिससे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह प्रयास शासन और जनता के बीच की दूरी को कम करता है। मंत्री ने मिलन समारोह के आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज में भाईचारे की भावना को बल देने वाला बताया। अच्छे कामों का विरोध करने पर सीटें होगी कम इस दौरान, मंत्री संतोष सुमन ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि यदि तेजस्वी ने 100 दिनों का मौन व्रत धारण करने की प्रतिज्ञा ली है, तो उन्हें गयाजी जाकर साधना करनी चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि तेजस्वी यादव ‘तंत्र की जीत’ की बात कर रहे हैं, तो मंत्री ने जवाब दिया कि उनके पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे ऐसी बातें कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब-जब विपक्ष अच्छे कामों का विरोध करेगा, तब-तब जनता उनकी सीटें कम कर देगी। मंत्री संतोष कुमार सुमन मंगलवार को जहानाबाद में एक मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगामी यात्रा को बिहार के लिए सुखद और लाभकारी बताया। यह समारोह जिला मुख्यालय के राजा बाजार बभना स्थित एक होटल में पूर्व जिला पार्षद कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। मंत्री सुमन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के समग्र विकास के लिए संकल्पित हैं और उनकी प्रत्येक यात्रा विकास के नए आयाम स्थापित करती है। उन्होंने याद दिलाया कि विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान बिहारवासियों को कई महत्वपूर्ण सौगातें दी थीं। उसी कड़ी में आगामी यात्रा को भी मंत्री ने बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरान मुख्यमंत्री प्रत्येक जिले का भ्रमण कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे और जमीनी हकीकत को समझेंगे। मंत्री के अनुसार, यह बिहार के लिए सौभाग्य की बात है कि राज्य का मुखिया स्वयं आम लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं और जरूरतों को सुनता है। विकास से जुड़ी योजनाओं की होगी घोषणा संतोष कुमार सुमन ने विश्वास दिलाया कि इस यात्रा में भी मुख्यमंत्री द्वारा विकास से जुड़ी कई नई योजनाओं की घोषणा की जा सकती है, जिससे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह प्रयास शासन और जनता के बीच की दूरी को कम करता है। मंत्री ने मिलन समारोह के आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज में भाईचारे की भावना को बल देने वाला बताया। अच्छे कामों का विरोध करने पर सीटें होगी कम इस दौरान, मंत्री संतोष सुमन ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि यदि तेजस्वी ने 100 दिनों का मौन व्रत धारण करने की प्रतिज्ञा ली है, तो उन्हें गयाजी जाकर साधना करनी चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि तेजस्वी यादव ‘तंत्र की जीत’ की बात कर रहे हैं, तो मंत्री ने जवाब दिया कि उनके पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे ऐसी बातें कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब-जब विपक्ष अच्छे कामों का विरोध करेगा, तब-तब जनता उनकी सीटें कम कर देगी।


